1 अप्रैल से होंगे बड़े बदलाव, हाईवे पर सफर होगा महंगा, बदल जायेगा स्कूल, कोर्ट, सरकारी अस्पतालों का समय, जानिए क्या-क्या बदल रहा है?

Rajasthan April 2026 New Rules: 1 अप्रैल से सरकारी अस्पतालों की OPD का समय बदला जाएगा. सरकारी स्कूलों और के समय भी बदल जायेंगे. नेशनल हाईवे पर टोल दरों में बढ़ोतरी होगी. रणथंभौर नेशनल पार्क में सफारी का नया समय निर्धारित किया गया है.

Update: 2026-03-30 08:45 GMT

इमेज- AI

Rajasthan April 2026 New Rules: 30 मार्च 2026, अप्रैल महीने की शुरुआत राजस्थान में कई बदलाव लेकर आ रही है. राजस्थान में कई बदलाव होने जा रहा है जिससे आमजन पर कई प्रभाव पड़ने वाला है. 1 अप्रैल से सरकारी अस्पतालों की OPD और स्कूलों के समय बदल जायेंगे, नेशनल हाईवे पर सफर करना महंगा होगा, निजी यात्री वाहनों के नियमों में भी बदलाव होने वाला है. 

1 अप्रैल से क्या क्या बदला  

जानकारी के मुताबिक़, 1 अप्रैल से सरकारी अस्पतालों की  OPD का समय बदला जाएगा.  सरकारी स्कूलों और के समय भी बदल जायेंगे. नेशनल हाईवे पर टोल दरों में बढ़ोतरी होगी. रणथंभौर नेशनल पार्क में सफारी का नया समय निर्धारित किया गया है. 

सरकारी अस्पताल में OPD का समय

सरकारी अस्पताल में OPD का समय बदला गया है. सरकारी अस्पतालों की OPD सुबह 8 बजे से खुलेगी और दोपहर 2 बजे तक रहेगी. जबकि छुट्टी वाले दिन सुबह 9 से 11 बजे तक खुला रहेगा.

स्कूल और आंगनबाड़ी का नया समय क्या है

स्कूलों में 1 अप्रेल से नया शैक्षणिक सत्र शुरू होगा. एक शिफ्ट वाली स्कूल सुबह 7.30 से दोपहर 1 बजे तक चलेगी. जबकि दो शिफ्ट वाले स्कूल सुबह 7 बजे से शाम 6.30 बजे तक चलेंगे. वहीँ, आंगनबाड़ी सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक खुलें रहेंगे.

टोल दरों में 5 से 20 रुपये तक बढ़ोतरी

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने जयपुर से अलग-अलग शहरों के लिए जाने वाले नेशनल हाईवे की टोल दरों में बढ़ोतरी की है. 5 से 20 रुपये तक बढ़ोतरी की गयी है. जिससे यात्रा महंगी होगी. जयपुर से दिल्ली जाने वाले पुराने हाईवे पर दौलतपुरा, मनोहरपुर और शाहजहांपुर टोल प्लाजा, जयपुर-किशनगढ़ हाईवे पर ठीकरिया, बड़गांव, रिंग रोड पर सीतारामपुरा, हिंगोनिया और जयपुर-सीकर राजमार्ग पर टाटियावास टोल में 5 से 20 रुपये तक बढ़ोतरी की गयी है. वहीँ, कार के सालाना पास में 75 रुपए की वृद्धि की गई है.

कोर्ट और पर्यटन स्थलों का समय में भी बदला

गर्मी के चलती पर्यटन स्थलों रणथंभौर नेशनल पार्क में सफारी का समय सुबह 6 बजे से 9:30 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6:30 बजे तक किया गया है. जयपुर के आमेर में हाथी सवारी सुबह 7 बजे से 10:30 बजे तक किया गया है. वहीँ, कोर्ट का टाइम सुबह 8 बजे से 1 बजे तक किया गया है. हाईकोर्ट का टाइम सुबह 7.30 बजे से 1 बजे तक किया गया है. 


Tags:    

Similar News