PM Modi pariksha pe charcha: 'परीक्षा पे चर्चा’ में छत्तीसगढ़ के स्वाद का तड़का, पीएम मोदी ने चखी ठेठरी और खुरमी

PM Modi pariksha pe charcha: परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ की पारंपरिक मिठाइयों और नमकीन का आनंद लिया।

Update: 2026-02-09 06:39 GMT

PM Modi pariksha pe charcha: ‘परीक्षा पे चर्चा’ के 9वें संस्करण में इस बार पढ़ाई और परीक्षा की बातों के साथ छत्तीसगढ़ का स्वाद भी जुड़ गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ की पारंपरिक मिठाइयों और नमकीन का आनंद लिया।

कार्यक्रम में मौजूद एक छात्र ने प्रधानमंत्री को छत्तीसगढ़ की मशहूर नमकीन ठेठरी भेंट की। बेसन से बनने वाली यह खास डिश दीपावली जैसे त्योहारों पर घर-घर में बनाई जाती है। ठेठरी चखने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र में इसी तरह की डिश को “चकली” कहा जाता है।


इसके बाद प्रधानमंत्री ने खुरमी का भी स्वाद लिया। खुरमी एक पारंपरिक मीठा पकवान है, जो गुड़, आटा और सूजी से तैयार किया जाता है। इसे खास मौकों पर बनाया जाता है। वीडियो में प्रधानमंत्री इन व्यंजनों को अन्य छात्रों के साथ साझा करते हुए भी दिखाई दिए।

कार्यक्रम में छात्रों के साथ संवाद के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की संस्कृति और खानपान की भी झलक देखने को मिली। यह पल छात्रों के लिए खास और यादगार बन गया।

Tags:    

Similar News