Places To Visit in Monsoon: जुलाई में कहां जाएं घूमने? यहां मिलेंगे मानसून के खूबसूरत नजारें
Places To Visit in Monsoon: ज्यादातर लोग बारिश के मौसम में ही घूमना पसंद करते हैं इस मौसम में ना सिर्फ गर्मी से राहत मिलती है बल्कि प्रकृति की सुंदरता और भी बढ़ जाती है। बारिश के समय कई जगह ऐसी होती है जो जन्नत से कम नहीं लगती। प्रकृति प्रेमियों के लिए जुलाई का महीना सबसे खास होता है। अगर आप भी घूमने की योजना बना रहे हैं तो आज हम आपको भारत के कुछ खास खूबसूरत जगहों के बारें में बता रहें है जहां आपको मनमोहक नजारें देखने को मिलेंगे।
Places To Visit in Monsoon

1. माउंट आबू, राजस्थान-
राजस्थान का हिल स्टेशन माउंट आबू जुलाई में काफी आकर्षक हो जाता है। यहां की हरियाली, ठंडा मौसम और खूबसूरत वादियां मानसून में एक अलग ही आनंद देती है। यदि आप यहां घूमने का प्लान बना रहे हैं तो सबसे पहले नक्की झील में नौका विहार करें
फिर गुरु शिखर से अद्भुत नज़ारे देखें और दिलवाड़ा मंदिरों की सुंदरता को देखें। ट्रेकिंग, बोटिंग और फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए यह एक बेहतर जगह है।
2. महाबलेश्वर, महाराष्ट्र-
सह्याद्रि की पहाड़ियों में स्थित महाबलेश्वर जुलाई में हरियाली से लद जाता है। यहां की स्ट्रॉबेरी घाटियां, वॉटरफॉल्स और क्लाउड व्यू प्वाइंट्स मानसून को और भी खूबसूरत बना देते हैं।
प्रतापगढ़ किले की ट्रैकिंग, वेन्ना लेक की बोटिंग और लिंगमाला वॉटरफॉल में भीगना इस जगह को यादगार बना देता है।
3. चेरापूंजी, मेघालय-
भारत की सबसे अधिक वर्षा वाली जगहों में से एक, चेरापूंजी मानसून में अपनी पूरी खूबसूरती में खिल उठता है। लिविंग रूट ब्रिज, गुफाएं और ऊंचे झरने बारिश में और भी खूबसूरत हो जाते हैं। यहां का नोहकलिकाई वॉटरफॉल और उमशियांग ब्रिज खास आकर्षण का केंद्र हैं।
बारिश के बीच जंगल ट्रेकिंग आपको एक रोमांचक अनुभव प्रदान कर सकता है।
4. स्पीति वैली, हिमाचल प्रदेश-
जुलाई में जब बर्फ पिघल चुकी होती है, स्पीति घाटी अपने नए अंदाज में नजर आती है। यहां की शांत वादियां, लामा मठ और रोड ट्रिप्स एडवेंचर से भरपूर होती हैं।
चंद्रताल झील में कैंपिंग और ट्रेकिंग, मोटरसाइकिल या SUV से घाटियों की सैर करना आपकी मानसून यात्रा को खास बना देगा।
5. वायनाड, केरल-
हरियाली से भरपूर और मसालों की खुशबू से महकती घाटियां मानसून में जादू सा असर करती हैं। केरल का वायनाड इस मौसम में सपनों की दुनिया जैसा लगता है।
एडक्कल गुफाएं, मीनमुट्टी वॉटरफॉल और कॉफी एस्टेट्स की सैर यहां के प्रमुख आकर्षण हैं। बारिश के बीच इन स्थलों की यात्रा आपको सुकून और रोमांच दोनों देगी। जुलाई का महीना भारत को निहारने और मानसून की छांव में कुछ अद्भुत अनुभव लेने के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। चाहे आप सोलो ट्रैवलर हों, कपल हों या फैमिली के साथ जा रहे हों। इन जगहों पर यात्रा करना फुल पैसा वसूल रहेगा।