Lucknow District Jail: लखनऊ जिला जेल में 63 कैदी मिले HIV संक्रमित, सामने आई ये बड़ी वजह

Lucknow District Jail: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की जिला जेल में ह्यूमन इम्यूनोडिफिशिएंसी वायरस (HIV) से संक्रमित कैदियों की संख्या बढ़ गई है।

Update: 2024-02-05 15:26 GMT

Lucknow District Jail: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की जिला जेल में ह्यूमन इम्यूनोडिफिशिएंसी वायरस (HIV) से संक्रमित कैदियों की संख्या बढ़ गई है। मीडिया रिपोट्स के मुताबिक, जेल प्रशासन ने बताया कि यहां पहले 27 कैदी HIV संक्रमित थे, टेस्ट करने के बाद 3 जनवरी तक ये आंकड़ा 36 पहुंच गया और अब इनकी संख्या बढ़कर 63 हो गई है। सभी संक्रमित कैदी लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल विश्वविद्यालय में भर्ती है। कैदियों के स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है।

मीडिया रिपोट्स के मुताबिक, लखनऊ कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक ने बताया कि 1 जनवरी, 2023 तक जिला कारागार में 27 कैदी संक्रमित थे। सितंबर 2023 से HIV जांच की किट न उपलब्ध होने से कारागार में जांच नहीं हो सकी। इसके बाद जब किट उपलब्ध हुई तो 3 दिसंबर, 2023 से 3 जनवरी 2024 तक कैंप लगाकर HIV के अलावा अन्य जांच हुई थीं। जेल प्रशासन ने बताया कि पूर्व में 20 संक्रमित कैदी रिहा हो चुके हैं।

जेल प्रशासन के मुताबिक, संक्रमित कैदियों में से अधिकांश नशीली दवाओं की लत के कारण इसकी चपेट में आए। दरअसल, कैदी नशे के लिए दूषित सिरिंज का इस्तेमाल करते थे, जिससे HIV एक मरीज से दूसरे मरीज में फैला। प्रशासन का दावा है कि कारागार में आने के बाद कोई भी कैदी संक्रमित नहीं हुआ है और वह पहले से संक्रमित थे। जेल प्रशासन का कहना है कि पिछले 5 साल में किसी संक्रमित कैदी की मौत नहीं हुई है।


Full View



Tags:    

Similar News