Lok Sabha Election 2024: याद है 10 मार्च 2019: जानिए… 2019 में कब हुई थी लोकसभा चुनाव की घोषणा, क्‍या था पूरा कार्यक्रम

Lok Sabha Election 2024: राष्‍ट्रीय राजनीति में 10 मार्च 2019 यह तारीख बेहद महत्‍वपूर्ण है। इस दिन देश में एक बड़ी घोषणा हुई थी, जिसकी वजह से लगभग 2 महीने तक देश का सियासी माहौल पूरी तरह बदल गया था। 4 महीने बाद यानी 10 मार्च 2023 को 5 साल पूरा हो रहा है। इस वजह से इस तारीख की यादें ताजा हो गई हैं।

Update: 2023-11-26 08:03 GMT

NPG Story

Lok Sabha Election 2024: रायपुर। 10 मार्च 2019, 5 साल पहले इसी तारीख को देश में आम चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा हुई थी। इसके साथ ही पूरे देश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई थी। चुनाव आयोग के तत्‍कालीन मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त सुनील अरोड़ा ने लोकसभा चुनाव की घोषणा की थी। चुनाव कार्यक्रम काफी लंबा चला। लोकसभा की 543 सीटों के लिए 7 चरणों में मतदान हुआ। उत्‍तर प्रदेश, बिहार और बंगाल राज्‍य ऐसे थे जहां सभी सातों चरणों में मतदान हुए। 23 मई को मतगणना के साथ ही चुनाव परिणामों की घोषणा की गई थी।

2019 के चुनाव में देश में कुल 90 करोड़ मतदाता थे। वहीं इससे पहले 2014 में हुए आम चुनाव में वोटरों की संख्‍या 81 करोड़ 45 लाख थी। करीब 67.11 प्रतिशत हुआ जो 2014 में हुए 66.40 प्रतिशत मतदान से अधिक था। अत्याधिक धन बल प्रयोग की शिकायत के बाद वेल्लोर संसदीय सीट पर चुनाव रद्द कर दिया गया था।

23 मई को जारी चुनाव परिणामें भाजपा के नेतृत्‍व वाली एनडीए गठबंधन भारी बहुमत के साथ सत्‍ता में लौटी। भाजपा को 303 सीट मिले। वहीं, गठबंधन में शामिल अन्‍य दलों को 50 सीटों पर जीत हासिल हुई। इस तरह एनडीए गठबंधन के खाते में कुल 353 सीटें आईं। कुल मतदान में भाजपा का वोट शेयर 37.36 प्रतिशत रहा। कांग्रेस के हिस्‍से में 52 सीटें गईं, जबकि कांग्रेस के नेतृत्‍व वाली यूपीए गठबंधन को 92 सीटें मिली। अन्‍य दलों व निर्दलीयों ने 97 सीटों पर जीत हासिल की।

लोकसभा चुनाव 2019 में किस राज्‍य में कब हुआ था मतदान

चरण 

दिनांक 

लोकसभा क्षेत्र 

 प्रदेश

11 अप्रैल 

91 

आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, जम्मू और कश्मीर, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिज़ोरम, नागालैंड, ओडिशा, सिक्किम, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, अंडमान और निकोबार, लक्षद्वीप

2

 18 अप्रैल 

97 

 असम, बिहार, छत्तीसगढ़, जम्मू और कश्मीर, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मणिपुर, ओडिशा, तमिलनाडु, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, पुदुचेरी

23 अप्रैल 

115 

असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, गोवा, जम्मू और कश्मीर, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, दादरा और राष्ट्रीय राजमार्ग, दमन और दीव


29 अप्रैल

 71

 बिहार, जम्मू और कश्मीर, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल


6 मई 

51

 बिहार, जम्मू और कश्मीर, झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल


12 मई 

59

 बिहार, हरियाणा, झारखंड, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, दिल्ली


19 मई

 59 

 बिहार, हिमाचल, झारखंड, मध्य प्रदेश, पंजाब, पश्चिम बंगाल, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश

जानिए... राज्‍यवार लोकसभा की सीटों की संख्‍या

क्रं.राज्‍यलोकसभा सीटों की संख्‍या 

1

 उत्तर प्रदेश

 80


महाराष्ट्र 

48


आन्ध्र प्रदेश 

25

4

पश्चिम बंगाल 

42

5

बिहार 

40

6

तमिल नाडु 

39

7

मध्य प्रदेश 

29

8

कर्णाटक 

28

9

गुजरात

 26

10

राजस्थान 

25

11

उड़ीसा 

21

12

केरल

 20

13

तेलंगाना 

17

14

असम 

14

15

झारखण्ड 

14

16

पंजाब 

13

17

छत्तीसगढ़

 11

18

हरियाणा 

10

19

दिल्ली

7

20

जम्मू और कश्मीर 

6

21

उत्तराखण्ड 

5

22

हिमाचल प्रदेश

 4

23

अरुणाचल प्रदेश

 2

24

गोवा 

2

25

त्रिपुरा

 2

26

मणिपुर

 2

27

मेघालय 

2

28

अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह 

1

29

चण्डीगढ़ 

1


30

दमन और दीव

 1

31

दादर और नागर हवेली 

1

32

नागालैण्ड 

1

33

पॉण्डिचेरी 

1

34

मिज़ोरम 

1

35

लक्षद्वीप

 1

36

सिक्किम

 1



Tags:    

Similar News