Sikkim Landslides: सिक्किम में भूस्खलन का कहर, आर्मी कैंप तबाह, 3 जवानों की मौत, 6 लापता, रेड अलर्ट जारी

पूर्वोत्तर भारत में लगातार हो रही भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। सिक्किम के छतेन क्षेत्र में भूस्खलन और बाढ़ के चलते एक आर्मी कैंप इसकी चपेट में आ गया, जिससे तीन जवानों की मौत हो गई और छह सुरक्षाकर्मी अब भी लापता हैं।

Update: 2025-06-02 09:42 GMT

रक्षा अधिकारियों के अनुसार, घटनास्थल से तीन शव बरामद किए गए हैं, जबकि चार जवानों को मामूली चोटों के साथ बचा लिया गया है। लापता जवानों की तलाश के लिए बचाव अभियान जारी है और रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे चुनौतीपूर्ण हालात में काम कर रही है। राज्य सरकार ने हालात को गंभीर देखते हुए मंगन जिले में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। तीस्ता नदी का जलस्तर बढ़ने से कई क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है।

मंगन के पुलिस अधीक्षक सोनम डेचु भूटिया ने मीडिया को जानकारी दी है कि सड़कों पर भूस्खलन हुआ है, जिससे यातायात बाधित है। पर्यटकों को फिलहाल अपने-अपने होटलों में ही रहने की सलाह दी गई है।

पर्यटकों का रेस्क्यू जारी-

लाचुंग क्षेत्र में फंसे पर्यटकों को पुलिस, वन विभाग और लाचुंग होटल एसोसिएशन के संयुक्त प्रयासों से निकाला जा रहा है। इससे पहले सिक्किम में बाढ़ के कारण 32 लोगों की मौत हो चुकी है।

Tags:    

Similar News