BJP पर केजरीवाल ब्लास्ट: आप सुप्रीमो ने कहा- जो चाहते हैं कि उनके बच्चे गुंडे, दंगाई, बलात्कारी बनें, वे भाजपा में जाएं

कुरुक्षेत्र में ‘अब बदलेगा हरियाणा’ रैली में अरविंद केजरीवाला ने भाजपा पर बोला हमला।

Update: 2022-05-29 11:36 GMT

NPG डेस्क, 29 मई 2022। नई दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को भाजपा पर बयानों की बमबारी की। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आयोजित 'अब बदलेगा हरियाणा' रैली और सभा में केजरीवाल ने यहां तक कह दिया कि जो लोग चाहते हैं कि उनके बच्चे डॉक्टर, इंजीनियर और वकील बनें, वे 'आप' के साथ आएं और जो चाहते हैं कि उनके बच्चे दंगाई, गुंडे और बलात्कारी बनें, वे भाजपा में चले जाएं।

हरियाणा में अपनी अपनी रैली में केजरीवाल ने चुनौती दी कि भाजपा 2024 का विधानसभा चुनाव सीएम मनोहर लाल खट्‌टर के नाम पर लड़कर दिखाएं। उन्होंने सभा में मौजूद भीड़ से कहा कि हरियाणा में फ्री बिजली चाहिए तो उन्हें सरकार बदलनी पड़ेगी। पंजाब में हमारा स्वास्थ्य मंत्री पैसे मांग रहा था। कोई और पार्टी होती तो पार्टी फंड में पैसा जमा करवा लेती। हमने उस मंत्री को बर्खास्त कर जेल भेज दिया। दिल्ली में मेरा मंत्री राशन वाले से पैसे मांग रहा था। किसी को नहीं पता था, लेकिन मैंने अपने मंत्री को CBI के हवाले कर दिया। मेरा बेटा भी कल को बदमाशी करेगा तो उसे छोडूंगा नहीं।

केजरीवाल ने सवाल किया कि क्या आज तक दूसरी पार्टियों ने अपने किसी मंत्री को कभी जेल भेजा, क्योंकि पैसा दिल्ली तक जाता है। दिल्ली और पंजाब में भ्रष्टाचार खत्म किया। साथ ही लोगों से कहा कि नगर निकाय चुनावों में अपनी ताकत दिखाइए। निगम को भी झाड़ू से साफ करेंगे और 2024 में पूरे हरियाणा को भ्रष्टाचार से साफ करेंगे।

Tags:    

Similar News