Kadambari Jethwani Case: कौन है एक्ट्रेस-मॉडल कादंबरी जेठवानी?, जिसके चक्कर में 3 IPS अधिकारी हुए सस्पेंड

Kadambari Jethwani Case: आंध्र प्रदेश सरकार ने मॉडल और अभिनेत्री कादंबरी जेठवानी द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच के बाद तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।

Update: 2024-09-16 12:09 GMT

Kadambari Jethwani Case: आंध्र प्रदेश सरकार ने मॉडल और अभिनेत्री कादंबरी जेठवानी द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच के बाद तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। जेठवानी ने आरोप लगाया था कि उन्हें और उनके परिवार को गैरकानूनी तरीके से गिरफ्तार किया गया और परेशान किया गया। आइए जानते हैं कौन हैं कादंबरी जेठवानी…

कादंबरी जेठवानी एक 28 वर्षीय मॉडल और अभिनेत्री हैं, जिनका जन्म अहमदाबाद, गुजरात में एक हिंदू सिंधी जेठवानी परिवार में हुआ था। उनके पिता नरेंद्र कुमार एक मर्चेंट नेवी ऑफिसर हैं और उनकी मां आशा इकोनॉमिक्स में गोल्ड मेडलिस्ट हैं और भारतीय रिजर्व बैंक में प्रबंधक हैं।

कादंबरी ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की और बाद में अभिनय में आ गईं। हालांकि, इसके बाद, उनकी मां के ट्रांसफर की वजह से उनके परिवार को मुंबई में शिफ्ट होना पड़ा और वहां एक निर्देशक के साथ अचानक मुलाकात के कारण उन्हें बॉलीवुड फिल्म ”साड्डा अड्डा” में लीड रोल मिल गया। इसके बाद उन्होंने कन्नड़, तेलुगु, मलयालम और पंजाबी फिल्मों में अभिनय किया, जिनमें उइजा (कन्नड़), आता (तेलुगु), आई लव मी (मलयालम) और ओह यारा ऐनवयी ऐनवयी लुट गया (पंजाबी) शामिल हैं।

इन अधिकारियों को किया सस्पेंड?

आंध्र प्रदेश सरकार ने जिन अधिकारियों को निलंबित किया है उनमें पूर्व इंटेलिजेंस चीफ पी सीताराम अंजनेयुलु (डीजी रैंक), विजयवाड़ा के फॉर्मर पुलिस कमिश्नर क्रांति राणा टाटा (आईजी रैंक) और पूर्व पुलिस उपायुक्त विशाल गुन्नी (एसपी रैंक) शामिल हैं। इनके खिलाफ मॉडल और अभिनेत्री कादंबरी जेठवानी ने आरोप लगाया है कि उन्हें और उनके परिवार को गैरकानूनी तरीके से गिरफ्तार किया गया और परेशान किया गया।

क्या है मामला?

दरअसल, आंध्र प्रदेश में नायडू सरकार बनने के बाद कादंबरी जेठवानी ने अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों पर आरोप लगाया कि पिछली सरकार के दौरान उन्होंने मुंबई में एक निगम के एक टॉप अधिकारी के खिलाफ दायर मामला वापस नहीं लेने पर उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। एक्ट्रेस ने हाल ही में इन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। तीनों अधिकारियों पर एक्ट्रेस के उनके खिलाफ दर्ज केस की जांच किए बिना गिरफ्तार करने और उन्हें व उनके परिवार के परेशान करने के आरोप हैं। जांच में तीनों के खिलाफ एक्ट्रेस का उत्पीड़न करने के आरोप साबित हुए, जिसके चलते इन्हें निलंबित कर दिया गया। 2 अफसर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के करीबी हैं। अभिनेत्री के अनुसार, केवल उन्हें ही नहीं बल्कि उनके माता-पिता को भी इस केस में फंसाया गया। उन्हें जलील किया गया और 40 दिन से ज्यादा समय तक न्यायिक हिरासत में रखा गया।

Tags:    

Similar News