Hyderabad Accident: हैदराबाद में नशे में धुत युवक ने कार से एक को रौंदा, मौत

हैदराबाद, 18 दिसंबर (आईएएनएस)। हैदराबाद में सोमवार तड़के कथित तौर पर शराब के नशे में धुत एक युवक द्वारा लापरवाही से चलाई जा रही तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Update: 2023-12-18 14:37 GMT

Hyderabad Accident: हैदराबाद में सोमवार तड़के कथित तौर पर शराब के नशे में धुत एक युवक द्वारा लापरवाही से चलाई जा रही तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह घटना ग्रेटर हैदराबाद में राचाकोंडा पुलिस आयुक्तालय के चैतन्यपुरी थाने की सीमा के अंतर्गत हुई। एलबी नगर-उप्पल रोड पर राजीव गांधी नगर इलाके में सड़क किनारे खड़े व्यक्ति को कार ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान विशाल के रूप में हुई है।

आदमी को गिराने के बाद, कार एक मेहराब से जा टकराई। कार में सवार सात युवक घायल हो गए। वे एक जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। कार एक मंडल राजस्व अधिकारी (एमआरओ) की थी और कथित तौर पर उसका बेटा इसे चला रहा था। चैतन्यपुरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Tags:    

Similar News