Gori Nagori News: खतरे में Gori Nagori की जान, डांसर और उनकी टीम पर जानलेवा हमला, पुलिस ने नहीं की मदद, जानिए पूरा मामला

Gori Nagori News: हरियाणवी डांसर और बिग बॉस में नजर आ चुकी गोरी नागोरी (Gori Nagori)पर जानलेवा हमला हुआ है। इसके जानकारी खुद डांसर ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। हालांकि गोरी बिलकुल ठीक है लेकिन उनके मैनेजर और कई लोग घायल हो गए और बाउंसर का सिर फट गया।

Update: 2023-05-26 15:16 GMT

Gori Nagori News: हरियाणवी डांसर और बिग बॉस में नजर आ चुकी गोरी नागोरी (Gori Nagori) पर जानलेवा हमला हुआ है। इसके जानकारी खुद डांसर ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। हालांकि गोरी बिलकुल ठीक है लेकिन उनके मैनेजर और कई लोग घायल हो गए और बाउंसर का सिर फट गया।

जानकारी के अनुसार, मशहूर डांसर गोरी नागोरी अपनी बहन की शादी में अजमेर गई थी जहां पर उनके साथ मारपीट हुई। खबरों की मानें तो गोरी का वहां पर अपने जीजा जावेद हुसैन के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया इसके बाद ये मामला इतना ज्यादा बढ़ गया कि बात मारपीट तक पहुंच गई। इस घटना में उनके बाउंसर की सिर पर काफी चोटें आई है। वहीं कई लोग गंभीर रुप से घायल हो गए है। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

इस घटना की जानकारी गोरी ने अपने सोश मीडिया पर एक वीडियो साझा कर दी है। इतना ही नहीं गोरी नागोरी रिपोर्ट लिखवाने के लिए जब पुलिस स्टेशन गई तो पुलिस वालों ने रिपोर्ट नहीं लिखी बल्कि सेल्फी लेकर उन्हें घर भेज दिया। डांसर गोरी नागोरी (Gori Nagori) के अनुसार उन्हें बाल खींचकर पीटा गया। गोरी नागोरी ने इसके बाद सोशल मीडिया पर अपनी आपबीती का वीडियो शेयर किया है। जिसके बाद ये से मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। डांसर ने इस मामले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मदद भी मांगी है।

गोरी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया। वहीं कैप्सन में लिखा कि हेलो दोस्तों मैं आपकी गोरी और आज जो मेरे साथ हुआ ऐसा किसी के साथ ना हो तो इसी के कारण मैं यह वीडियो अपलोड कर रही हूं दोस्तों 22 मई को मेरी बहन की शादी थी जैसे कि मैं Merta सिटी रहती हूं और मेरे Father और भाई नहीं है तो मेरा एक बड़ा जीजा Javed Hussin है जिन्होंने वैसे बोला कि आप शादी को किशनगढ़ में कर लो मैं सारा इंतजाम करा दूंगा।

उसके आगे उन्होंने लिखा कि तो मैंने उनके कहने पर किशनगढ़ शादी करी और मुझे नहीं पता था कि इनकी यह सारी साजिश है किशनगढ़ बुलाया और मुझ पर और मेरी टीम पर बहुत ज्यादा बुरी तरह से मेरी जीजू और उनके दोस्त भाई इन सब ने हमला करा और मैं कंप्लेंट गई कराने तो पुलिस वालों ने मेरी कंप्लेंट नहीं ली बोला कि घर का मामला है घर में निपटा लो और पुलिस वालों ने मुझे बहुत देर तक बिठाए रखा और बोला की सेल्फी लो मैं एक अकेली लड़की हूं।

उन्होंने आगे कहा कि घर में और मेरी मां है और हमें इन सब लोगों से खतरा है अगर मेरी जान को कुछ भी होता है मुझे मेरी मा मेरी टीम को कुछ भी होता है तो उसके जिम्मेदार यह लोग होंगे जिनके वीडियो में मैंने नाम लिए हैं और मैं बस यही दरकाश करूंगी राजस्थान के लोगों से मुझे सपोर्ट मैं यही चाहूंगी राजस्थान सरकार से सर अशोक गहलोत जी और सचिन पायलट जी से कि मुझे सपोर्ट करें और जल्द से जल्द न्याय दिलाए और जिसकी गलती है उसको सजा मिले मेरी जान को खतरा है राजस्थान सरकार 🙏🏻🥹

Full View

पुलिस ने आरोपों को किया खारिज

पुलिस थाने के एसएसओ सुनील बेड़ा ने गोरी नागोरी के इन आरोपों से पल्ला झाड़ा है. उनका कहना है कि गोरी पुलिस स्टेशन आई थीं लेकिन बार-बार कहने के बाद भी कोई लिखित शिकायत नहीं दी। आपको बता दें, गोरी नागोरी का असली नाम तस्लीना बानो हैं. वो अपने डांस के लिए जानी जाती हैं।

Tags:    

Similar News