Gold-Silver Price Today: सोना चांदी खरीदने का सुनहरा मौका, औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के भाव, जानिए अपने शहर का रेट

Gold-Silver Price Today: भारत में सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी शुक्रवार, 25 जुलाई 2025 को बड़ी गिरावट हुई है। बीते कई दिनों से लगातार मजबूती के बाद आज अचानक सोने और चांदी के रेट औंधे मुंह गिर गए हैं।

Update: 2025-07-25 05:41 GMT

नई दिल्ली। Gold-Silver Price Today: भारत में सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी शुक्रवार, 25 जुलाई 2025 को बड़ी गिरावट हुई है। बीते कई दिनों से लगातार मजबूती के बाद आज अचानक सोने और चांदी के रेट औंधे मुंह गिर गए हैं। विशेषज्ञ इसे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोर संकेतों और डॉलर के मुकाबले रुपये की मजबूती से जोड़कर देख रहे हैं। 

अगर आप इस समय गोल्ड या सिल्वर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन आपके लिए एक बेहतर मौका साबित हो सकता है। जानिए आज 18 कैरेट, 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के 10 ग्राम के दाम और चांदी के प्रति किलो का ताजा भाव।

सोने के दाम में ₹1380 की गिरावट

देशभर में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत में आज ₹1380 की कमी देखी गई। कल के मुकाबले 24 कैरेट सोने का दाम ₹1,02,340 से गिरकर ₹1,00,960 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इसके अलावा 22 कैरेट का रेट ₹92,540 और 18 कैरेट का ₹75,720 प्रति 10 ग्राम हो गया है।

शहरवार सोने के दाम (10 ग्राम)

शहर 24 कैरेट 22 कैरेट 18 कैरेट

  • दिल्ली ₹1,01,110 ₹92,690 ₹75,840
  • मुंबई ₹1,00,960 ₹92,540 ₹75,720
  • चेन्नई ₹1,00,960 ₹92,540 ₹76,240
  • कोलकाता ₹1,00,960 ₹92,540 ₹75,720
  • बेंगलुरु ₹1,00,960 ₹92,540 ₹75,720
  • चंडीगढ़ ₹1,01,110 ₹92,690 ₹75,840
  • आगरा ₹1,01,110 ₹92,690 ₹75,840
  • हैदराबाद ₹1,00,960 ₹92,540 ₹75,720
  • अहमदाबाद ₹1,01,010 ₹92,590 ₹75,760
  • भोपाल ₹1,01,010 ₹92,590 ₹75,760

चांदी में ₹1200 की गिरावट

सोने के साथ-साथ चांदी के रेट में भी जोरदार गिरावट आई है। कल तक चांदी ₹1,19,100 प्रति किलो पर थी, जो आज घटकर ₹1,17,900 प्रति किलो हो गई है। हालांकि कुछ दक्षिणी शहरों में अभी भी रेट ऊंचे बने हुए हैं।

चांदी के दाम (प्रति किलो)

  • शहर चांदी का रेट
  • दिल्ली ₹1,17,900
  • मुंबई ₹1,17,900
  • हैदराबाद ₹1,27,900
  • चेन्नई ₹1,27,900
  • आगरा ₹1,17,900
  • भोपाल ₹1,17,900
  • गाजियाबाद ₹1,17,900
  • मैसूर ₹1,17,900

देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Tags:    

Similar News