Gold-Silver Price Today 06 MAy 2025: सोने की कीमतों में लगी आग! जानिए आपके शहर में आज का ताजा रेट!

Gold-Silver Price Today 06 MAy 2025: आज 6 मई 2025 को सोने का भाव 2,000 रुपये तक महंगा हुआ है। बीते एक हफ्ते में सोने के भाव में 3,500 रुपये तक की गिरावट आई थी लेकिन अब गोल्ड में रिकवरी आती नजर आ रही है।

Update: 2025-05-06 06:32 GMT

Gold-Silver Price Today 06 MAy 2025: आज 6 मई 2025 को सोने का भाव 2,000 रुपये तक महंगा हुआ है। बीते एक हफ्ते में सोने के भाव में 3,500 रुपये तक की गिरावट आई थी लेकिन अब गोल्ड में रिकवरी आती नजर आ रही है। सोने के भाव ने 22 अप्रैल को 1,00,000 रुपये के स्तर को छुआ था लेकिन उसके बाद से सोने के भाव में लगातार करेक्शन आया। आज 24 कैरेट सोने का भाव 96,600 रुपये पर पहुंच गया है।चांदी 1 लाख रुपये के भाव के नीचे कारोबार कर रही है।

दिल्ली-मुंबई में सोने का रेट

मंगलवार 6 मई 2025 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने का दाम 90,400 रुपये और 24 कैरेट सोना 98,610 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई में 22 कैरेट सोना 90,250 रुपये और 24 कैरेट सोना 98,460 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट

  1. दिल्ली 90,400 98,610
  2. चेन्नई 90,250 98,460
  3. मुंबई 90,250 98,460
  4. कोलकाता 90,250 95,730
  5. जयपुर 90,400 98,610
  6. नोएडा 90,400 98,610
  7. गाजियाबाद 90,400 98,610
  8. लखनऊ 90,400 98,610
  9. बंगलुरु 90,250 98,460
  10. पटना 90,250 98,460

चांदी का रेट

मंगलवार 6 मई 2025 को चांदी का भाव 96,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। कल की तुलना में चांदी 100 रुपये तक सस्ती हुई है।

देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Tags:    

Similar News