Gold Rate Today 25 June: 22K-24K सोने की कीमतों में गिरावट, जानें आपके शहर का नया रेट
Gold Rate Today 25 June 2025: 25 जून 2025 को देशभर के सर्राफा बाजारों में सोने की कीमतों में एक बार फिर गिरावट हुई है, जिससे खरीदारों और निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ गई है।
Gold Rate Today 25 June 2025: 25 जून 2025 को देशभर के सर्राफा बाजारों में सोने की कीमतों में एक बार फिर गिरावट हुई है, जिससे खरीदारों और निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ गई है। वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों और घरेलू मांग में हल्की सुस्ती के चलते मंगलवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,00,750 रुपये पर पहुंच गया, जो कल के मुकाबले करीब 100 रुपये कम है। इसी तरह 22 कैरेट सोना 92,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा।
दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, जयपुर, पटना, लखनऊ और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में भी यही ट्रेंड दिखा। दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,00,750 रुपये और 22 कैरेट सोना 92,400 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 24 कैरेट का भाव लगभग 1,00,600 रुपये और 22 कैरेट का भाव 92,250 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
क्यों गिर रहा है सोने का दाम?
विशेषज्ञों का कहना है कि ईरान-इजरायल युद्ध में सीजफायर की खबरों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड को सपोर्ट नहीं दिया। इसके अलावा अमेरिका से आर्थिक आंकड़ों और डॉलर की मजबूती ने भी सोने पर दबाव बनाया। साथ ही घरेलू बाजार में त्योहारों की कमी से डिमांड थोड़ी कमजोर रही।
क्या चांदी में दिखी हलचल?
चांदी की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं दिखा। 1 किलो चांदी 1,09,900 रुपये पर स्थिर रही। एक्सपर्ट्स का कहना है कि आने वाले महीनों में चांदी में तेजी की उम्मीद है, खासकर दिवाली के आसपास जब निवेशक इसमें ज्यादा दिलचस्पी लेते हैं।
चांदी के दाम स्थिर, निवेश के लिए अच्छा समय?
चांदी की कीमत आज भी स्थिर रही। 24 जून को चांदी 1,09,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर ही कारोबार करती दिखी। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि दिवाली तक चांदी का रेट 1,20,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक जा सकता है। ऐसे में निवेशक इस मौके का फायदा उठा सकते हैं।
भारत में सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव क्यों?
भारत में सोने की कीमतें कई फैक्टर्स से तय होती हैं। विदेशी बाजार में सोने की चाल, डॉलर-रुपया का रेट, इंपोर्ट ड्यूटी और जीएसटी जैसे टैक्स का असर सोने की कीमत पर पड़ता है। भारत में सोना न सिर्फ निवेश का साधन है, बल्कि शादियों, धनतेरस और त्योहारों पर शुभ माना जाता है। यही वजह है कि इन अवसरों पर इसकी डिमांड और दाम दोनों बढ़ जाते हैं।
देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?
भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।
सोने की शुद्धता की पहचान
ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।
22 और 24 कैरेट में अंतर
24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।
मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
हॉलमार्क का रखें ध्यान
सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।