Elvish Yadav Judicial Custody: कोर्ट ने एल्विश यादव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, जानिए किन धाराओं में हुई करवाई
Elvish Yadav Judicial Custody: यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। एल्विश को सांपों के जहर मामले में हिरासत में भेजा गया है। बता दें कि सांप के जहर की तस्करी के मामले में एल्विश यादव को रविवार को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
Elvish Yadav Judicial Custody: यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। एल्विश को सांपों के जहर मामले में हिरासत में भेजा गया है। बता दें कि सांप के जहर की तस्करी के मामले में एल्विश यादव को रविवार को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें 14 दिन के लिए जेल भेज दिया है।
#WATCH | YouTuber and Bigg Boss OTT 2 winner Elvish Yadav sent to 14 days of Judicial custody in connection with a case under the Wild Life Protection Act 1972. https://t.co/AQI3a8qQqZ pic.twitter.com/bUnov8As1b
— ANI (@ANI) March 17, 2024
यूट्यूबर की गिरफ्तारी के बाद उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो पुलिसवालों के साथ हंसते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस मामले का पिछले साल खुलासे के बाद नोएडा पुलिस ने यूट्यूबर एल्विश यादव सहित सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। जिसके बाद पुलिस द्वारा पांच लोगों की गिरफ्तारी की गई थी। इनकी गिरफ्तारी बीजेपी नेता मेनका गांधी की एनिमल वेलफेयर संस्था पीएफ की पहल पर की गई थी।
हालांकि, उस समय पुलिस ने एल्विश यादव को कई बार पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन तब उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई थी। पुलिस ने यूट्यूबर के खिलाफ आईपीसी की धारा 284, 289, 120बी और वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट-1972 की धारा 9, 39, 48, 49, 50, 51 के तहत केस दर्ज किया है। इस मामले में आरोपियों से बरामद स्नेक बेनम को जांच के लिए भेजा गया था।