Andaman-Nicoba Earthquake News: अंडमान-निकोबार में आया खौफनाक भूकंप का झटका, नींद में दहशत में भागे लोग, जानिए कहां था केंद्र

Andaman Nicobar Earthquake: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मंगलवार तड़के ज़ोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, रात 12:11 बजे 6.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया।

Update: 2025-07-29 05:41 GMT

Andaman Nicobar Earthquake: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मंगलवार तड़के ज़ोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, रात 12:11 बजे 6.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। इस शक्तिशाली भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। भूकंप इतना तेज़ था कि कई लोग गहरी नींद से जाग गए और घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। इस भूकंप की पुष्टि जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) ने भी की है। राहत की बात यह रही कि अब तक किसी जान-माल के नुकसान की कोई आधिकारिक सूचना नहीं है।

हाल ही में आए हैं कई भूकंप

गौरतलब है कि इससे पहले शुक्रवार को अंडमान सागर के मध्य में 4.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था, जिसकी गहराई भी 10 किलोमीटर ही थी। इसके झटके शाम 6:44 बजे महसूस किए गए थे।वहीं सोमवार को अरुणाचल प्रदेश के तिरप जिले में 3.5 तीव्रता का हल्का भूकंप भी दर्ज किया गया। इससे पहले 21 जुलाई को ऊपरी सुबनसिरी ज़िले में भी 3.4 तीव्रता का भूकंप आया था।

रूस में आया था 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप

20 जुलाई को रूस के सुदूर पूर्वी इलाके कामचटका में 7.4 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था, जिससे कुछ समय के लिए सुनामी की चेतावनी भी जारी की गई थी। हालांकि बाद में यह चेतावनी वापस ले ली गई। GFZ और यूरोपीय भूकंप विज्ञान केंद्र (EMSC) दोनों ने इस भूकंप की पुष्टि की थी। प्रारंभ में इसे 6.7 तीव्रता का माना गया, जिसे बाद में संशोधित कर 7.4 कर दिया गया।

हालांकि अंडमान-निकोबार में आए इस भूकंप के बाद किसी प्रकार की सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई है, फिर भी प्रशासन सतर्क है। विशेषज्ञों का मानना है कि पिछले कुछ दिनों में भूकंप की लगातार घटनाएं धरती के भीतर चल रहे टेक्टोनिक मूवमेंट की ओर इशारा करती हैं।

Tags:    

Similar News