Aaj Ka Mausam, 26 May 2023: दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश, जानें बिहार-यूपी सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam, 26 May 2023, Delhi Weather Forecast Today: चुभने वाली गर्मी से जूझ रही दिल्ली को बारिश ने बहुत बड़ी राहत दी है। गुरुवार को हुई बारिश ने दिल्ली का मौसम खुशनुमा कर दिया, ऊपर से ठंडी-ठंडी हवाओं ने फिजां में राहत के साथ मस्ती की भी रंगत भर दी। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में आज भी मौसम का हाल ऐसा ही रहने वाला है।

Update: 2023-05-26 06:05 GMT

Aaj Ka Mausam, 26 May 2023, Delhi Weather Forecast Today: चुभने वाली गर्मी से जूझ रही दिल्ली को बारिश ने बहुत बड़ी राहत दी है। गुरुवार को हुई बारिश ने दिल्ली का मौसम खुशनुमा कर दिया, ऊपर से ठंडी-ठंडी हवाओं ने फिजां में राहत के साथ मस्ती की भी रंगत भर दी। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में आज भी मौसम का हाल ऐसा ही रहने वाला है।

दरअसल यहां पर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है, जिसके कारण दिल्ली समेत आस-पास इलाकों में बारिश हुई है और बारिश का ये सिलसिला आज भी चालू ही रहेगा। मौसम विभाग के मुताबित दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री के आस-पास रहने वाला है और दिन भर तेज हवाएं चलेंगी। अनुमान के मुताबिक इस विक्षोभ का असर 31 मई तक रहने वाला है।

गौरतलब है कि पिछले दिनों आई धूल भरी आंधी के कारण यहां एक बार फिर से प्रदूषण बढ़ गया था लेकिन अब बारिश के कारण फिर से यहां की आबो-हवा में सुधार हुआ है । The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

बिहार (Bihar) में पिछले 48 घंटों के दौरान कुछ जगहों पर बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी के सितम से कुछ राहत मिली। प्रदेश की राजधानी पटना, शेखपुरा, नवादा, जमुई, वामिकी नगर में बारिश हुई। मौसम (Mausam) विभाग ने राज्य के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही, शुक्रवार को 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने के साथ हल्की बूंदे पड़ने के आसार हैं। दक्षिण बिहार में शुक्रवार तक और उत्तर-पूर्वी बिहार में रविवार तक बारिश के जारी रहने के आसार बने हुए हैं। बिहार राज्य के अधिकांश हिस्सों में आज अधिकतम तापमान 34-38 डिग्री के बीच रहने के आसार बने हुए हैं।

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के कई इलाको में मध्यम स्तर की बारिश (Rain) दर्ज की गई थी, जिसकी वजह से भूस्खलन हुआ और मार्गों बाधित हुए। मौसम विभाग के मुताबिक, हिमाचल के सिरमौर में 11, कुल्लू में तीन, चंबा और शिमला में दो-दो और कांगड़ा में एक सड़क को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया है। साथ ही, बिजली सेवा भी काफी प्रभावित हुई है। 26 से 28 मई तक अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ-साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की जा सकती है। इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।

पंजाब और हरियाणा (Haryana) के कुछ हिस्सों में गुरुवार को बारिश हुई, जिससे तापमान में कमी दर्ज की गई थी। दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ और इसके आसपास के इलाकों में गुरुवार दोपहर धूल भरी आंधी भी चली। साथ ही, दोनों राज्यों में अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जो सामान्य सीमा से कम था। पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में रात और दिन में भी बारिश हुई।

Tags:    

Similar News