Bihar UPSC Topper : बिहार की "संस्कृति" देश भर में चमकी, AIR-17 लाकर बनी UPSC टाॅपर, निरंतर प्रयास को बताया सफलता की कुंजी
Bihar UPSC Topper : संस्कृति ने 2024 में UPSC CSE में All India Rank 17 हासिल करके पूरे देश में सफलता की चमक बिखेरी।
Bihar UPSC Topper : बिहार की बेटी ने आखिर लगातार प्रयास के बाद सफलता हासिल कर ली. बिहार की माटी से निकली संस्कृति त्रिवेदी ने दिखा दिया कि सपने पूरे करने के लिए मेहनत, लगन और जुनून से आगे बढ़ना होता है। उन्होंने 2024 में UPSC CSE में All India Rank 17 हासिल करके पूरे देश में सफलता की चमक बिखेरी। आइये जाने इस सफलत को लेकर संस्कृति का क्या कहना है.
इच्छा शक्ति और मेहनत से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं
संस्कृति की सफलता यह बताती है कि इच्छाशक्ति और मेहनत से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। उन्होंने यूपीएससी के लिए कई प्रयास किए और अपने सपनों को साकार किया। उनकी कहानी हर किसी के लिए प्रेरणादायी है और सिखाती है कि निरंतर प्रयास ही सफलता की कुंजी है।
2024 में AIR-17 लाकर UPSC टाॅपर
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 में संस्कृति ने ऑल इंडिया रैंक 17 लाकर इतिहास रचा। हालांकि यह उनका छठा अटेंप्ट था। संस्कृति ने पाॅलिटिकल साइंस और इंटरनेशनल रिलेशन (PSIR) को अपने ऑप्शनल सब्जेक्ट यानि वैकल्पिक विषय के रूप में सेलेक्ट किया था।
2022 में हासिल की थी 352वीं रैंक
संस्कृति ने 2022 में पहली बार UPSC क्रैक कर 352वीं रैंक हासिल की और Indian Defence Accounts Service में शामिल हो गईं लेकिन उनका लक्ष्य और बड़ा था और इसलिए वह यूपीएससी की तैयारी में जुटी रहीं।
UPSC के लिए रोजाना इतने घंटे की स्टडी
संस्कृति बताती हैं कि यूपीएससी जैसे टफ एग्जाम को क्लियर करने के लिए उन्होंने रोजाना 15 घंटे तक स्टडी की। यह संभव नहीं था लेकिन उनके लिए टाइम मैनेजमेंट और अनुशासन सबसे पहले थे। सही दिशा में प्रयास और समय का सही उपयोग सफलता के लिए जरूरी है।
DU के गार्गी काॅलेज से की है पढ़ाई
एक इंटरव्यू में संस्कृति त्रिवेदी ने बताया कि वह बिहार के जमुई जिले की निवासी है। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के गार्गी काॅलेज से पढ़ाई की है। उन्होंने ग्रेजुएशन पाॅलिटिकल साइंस में कंप्लीट किया और यूपीएससी की राह पकड़ ली।