अभी अभी: केमिकल फैक्ट्री में लगी आग, 8 मजदूर जिंदा जले, कई घायल, यहाँ का हैं मामला?

Bhiwadi Chemical Factory Fire : भिवाड़ी के खुशखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में आज सुबह एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई. फैक्ट्री में काम कर रहे करीब 25 कर्मचारी आग की चपेट में आ गए, जिनमें से कई गंभीर रूप से झुलस गए हैं.

Update: 2026-02-16 06:54 GMT

अभी अभी: केमिकल फैक्ट्री में लगी आग, 8 मजदूर जिंदा जले, कई घायल, यहाँ का हैं मामला?

Bhiwadi Chemical Factory Fire : भिवाड़ी : राजस्थान के भिवाड़ी में आज सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया. यहाँ करौली इंडस्ट्रियल एरिया की एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 8 मजदूरों की जिंदा जलकर मौत हो गई. बताया जा रहा है कि जिस समय यह हादसा हुआ, फैक्ट्री के अंदर करीब 25 मजदूर काम कर रहे थे. आग इतनी तेजी से फैली कि अंदर मौजूद लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला.

सुबह-सुबह मचा कोहराम

यह दर्दनाक घटना सोमवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे की है. पुलिस गश्त के दौरान जब धुएं का गुबार देखा गया, तब मामले की जानकारी हुई. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. एसडीएम सुमिता मिश्रा ने बताया कि आग ने कुछ ही मिनटों में पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया था. घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है.

मौके पर पहुंचे आला अधिकारी

हादसे की खबर मिलते ही तिजारा डीएसपी शिवराज सिंह सहित भारी पुलिस बल मौके पर तैनात है. करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी यह साफ नहीं है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी या किसी केमिकल की वजह से, इसकी जांच की जाएगी. साथ ही यह भी देखा जाएगा कि फैक्ट्री में आग से बचाव के इंतजाम थे या नहीं. 

खबर अपडेट की जाएगी 

Tags:    

Similar News