Bengaluru cracker shop fire: बेंगलुरु में पटाखा दुकान में आग की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 14 हुई, मुआवजे की घोषणा

Bengaluru cracker shop fire: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में बीते दिन शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। दरअसल यहां एक पटाखे की दुकान में आग लगने से 14 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग झुलस गए।

Update: 2023-10-08 11:20 GMT

Bengaluru cracker shop fire: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में बीते दिन शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। दरअसल यहां एक पटाखे की दुकान में आग लगने से 14 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग झुलस गए। जानकारी मिलने के बाद दमकल की तीन गाड़ियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हादसे के बाद से मौके पर अफरा तफरी मच गई। अब हादसे पर सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने घटना स्थल का दौरा और घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने घटना में लोगों की मौत पर संवेदना प्रकट की है।

पुलिस के मुताबिक, मृतकों में ज्यादातर पटाखे की दुकान में काम करने वाले कर्मचारी शामिल हैं, जिनकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार दोपहर साढ़े 3 बजे के करीब हुई। हादसे के वक्त एक वाहन से पटाखों के डिब्बों को उतारने का काम चल रहा था। उसी दौरान ये हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि दुकान में लाखों रुपये के पटाखे रखे हुए थे। आग लगने के बाद से विस्फोट होने लगा। आग की चपेट ने आने से दुकाने के आस पास खड़े वाहन भी जल कर राख हो गए।

वहीं, कर्नाटक के डीजीपी आलोक मोहने ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पटाखे के दुकान में आग लगने से 14 लोगों की जान चली गई। मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया गया है कि मामले में कुल पांच लोग आरोपी हैं। इनमें मालिक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

Tags:    

Similar News