दो राज्यों में कमल : त्रिपुरा और नगालैंड में भाजपा जीत की ओर, मेघालय में हंग असेंबली के आसार, जानें अपडेट

Update: 2023-03-02 06:56 GMT

Full View

NPG ब्यूरो. नॉर्थ ईस्ट के तीन राज्यों त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय में विधानसभा चुनाव के मतों की गणना चल रही है. अब तक जो रुझान सामने आए हैं, उनमें से त्रिपुरा और नगालैंड में भाजपा जीत की ओर है, वहीं मेघालय में हंग असेंबली के आसार हैं. यहां किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है. हालांकि एनपीपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है.

तीन राज्यों में करीब चार घंटे की मतगणना पूरी हो चुकी है. अब तक नगालैंड में भाजपा गठबंधन को 40 सीटों और त्रिपुरा में 32 सीटों पर बढ़त है. इसी तरह मेघालय में एनपीपी 25 सीटों पर आगे है. भाजपा यहां 5 सीटों पर ही सिमटती नजर आ रही है. इससे पहले एग्जिट पोल में भी नगालैंड और त्रिपुरा में भाजपा गठबंधन को बहुमत का अनुमान था, जबकि मेघालय में किसी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने की बात सामने आई थी.

इस बीच एक बड़ी खबर यह भी सामने आ रही है कि प्रद्योत देबबर्मा की त्रिपुरा मोथा पार्टी ने भाजपा का समर्थन करने का ऐलान किया है. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा पश्चिम त्रिपुरा से आगे चल रहे हैं. नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो कोहिमा की नॉर्दन अंगामी सीट से आगे चल रहे हैं. मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनरॉड संगमा दक्षिण तुरा सीट से आगे चल रहे हैं.

Tags:    

Similar News