शराबी कृपया ध्यान दें: इस राज्य में कई सौग़ातें..अंग्रेज़ी शराब सस्ती तो घर पर ही खोल सकेंगे बार.. होटलों में खुल सकेंगे ब्रेवरेज प्लांट

Update: 2022-01-27 16:18 GMT

भोपाल,27 जनवरी 2022। मध्यप्रदेश की नई आबकारी नीति शराब प्रेमियों को लुभाने में कामयाब हो सकती है। नई आबकारी नीति जिसे कि मंज़ूरी दे दी गई है उसमें अब यह सुविधा होगी कि आप घर में ही बार खोल सकते हैं। इसके साथ साथ घर पर रखे जाने वाले शराब कि लिमिट भी बढ़ा दी गई है।

नई आबकारी नीति में घर पर बार खोला जा सकेगा लेकिन उस व्यक्ति की सालाना आय 1 करोड़ रुपए होनी चाहिए। वहीं घर पर रखी जाने वाली शराब की मात्रा भी बढ़ा दी गई है। पहले एक पेटी बीयर,6 बोटल शराब रखने की इजाज़त थी अब ये चार गुना बढ़ गई है।

अंग्रेज़ी शराब की दरों में लगने वाली ड्यूटी में दस से तेरह फ़ीसदी की कमी की गई है नतीजतन शराब सस्ती हो जाएगी।भोपाल इंदौर के लिए माइक्रो ब्रेवरीज बनाई जाएगी। ये छोटी यूनिट होती है। माइक्रो ब्रेवरीज प्लांट होटलों में लगाए जा सकेंगे इनसे फ़्रेश बीयर मिल सकेगी।

इसके साथ साथ अलीराजपुर और डिंडौरी में पायलट प्रोजेक्ट के तहत महुआ से शराब बनाई जाएगी और आकर्षक स्वाद और पैकेजिंग के साथ मुहैया होगी। महुआ से बनी शराब को यदि अच्छा प्रतिसाद मिला तो फिर इस योजना का विस्तार किया जाएगा।

Tags:    

Similar News