Ahmedabad Plane Crash: एक नहीं, दो नहीं... हादसे के बाद अब तक 9 विमान हुए तकनीकी खामियों के शिकार! विमानन सुरक्षा पर उठे सवाल, आज भी दो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

Ahmedabad Plane Crash: देश की विमानन सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। आज गुरूवार को भी दो प्रमुख एयरलाइनों ने तकनीकी खराबी के चलते बीच रास्ते से ही विमान लौटाया। इंडिगो और स्पाइसजेट की उड़ानों में अचानक तकनीकी खराबियां सामने आई जिसकी वजह से विमानों को बीच रास्ते से ही वापस जाना पड़ा हालांकि इस बीच जानमाल की कोई हानि तो नहीं हुई लेकिन यात्रियों को परेशानियां जरूर हो रही है।

Update: 2025-06-19 13:06 GMT

Ahmedabad Plane Crash

Ahmedabad Plane Crash: देश की विमानन सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। आज गुरूवार को भी दो प्रमुख एयरलाइनों ने तकनीकी खराबी के चलते बीच रास्ते से ही विमान लौटाया। इंडिगो और स्पाइसजेट की उड़ानों में अचानक तकनीकी खराबियां सामने आई जिसकी वजह से विमानों को बीच रास्ते से ही वापस जाना पड़ा हालांकि इस बीच जानमाल की कोई हानि तो नहीं हुई लेकिन यात्रियों को परेशानियां जरूर हो रही है।

दिल्ली से लेह जा रही इंडिगो फ्लाइट वापस लौटी-

आज सुबह करीब 6.30 बजे दिल्ली से लेह के लिए इंडिगो की फ्लाइट 6E 2006 फ्लाइट ने टेकऑफ की और कुछ समय बाद ही उसमें तकनीकी खराबी आ गई। विमान में 180 यात्री और क्रु सवार थे। खराबी के चलते पायलट ने वापस जाने का फैसला लिया और इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यात्री सुरक्षित पहुंच गए। हालांकि एयरलाइन ने यह बयान जारी कर बताया कि यह आपात लैंडिंग नहीं थी, बल्कि एहतियातन उठाया गया कदम था। यात्रियों को वैकल्पिक विमान से गंतव्य तक भेजने की व्यवस्था की गई है।

हैदराबाद से तिरुपति जा रही स्पाइसजेट फ्लाइट में भी तकनीकी खामी-

आज स्पाइसजेट की Q400 फ्लाइट ने भी उड़ान भरी। जो हैदराबाद से तिरुपति के लिए रवाना हुई थी, उसे भी उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद वापस लौटना पड़ा। बताया जाता है कि AFT बैगेज डोर की चेतावनी लाइट में खराबी पाई गई थी। पायलट ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वापस हैदराबाद लौटने का फैसला लिया। विमान के सभी यात्रियों को उतार कर उनके लिए वैकल्पिक उड़ान की व्यवस्था की गई।

इन घटनाओं ने हाल ही में हुए एयर इंडिया फ्लाइट AI-171 हादसे की याद दिला दी, जो देश के विमानन इतिहास का सबसे भयावह हादसा था। 12 जून 2025 को अहमदाबाद से दिल्ली आ रही इस फ्लाइट में तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटना हो गई थी, जिसमें 280 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद से ही विमानन क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर लगातार सतर्कता बरतने की बात कही गई है।

तकनीकी बाधा से वापस लौटने वाली फ्लाइट्स - AI‑171 के बाद

1. AI 171 हादसा – 12 जून 2025 को अहमदाबाद में Air India फ्लाइट का दुर्घटना हुई जिसमें 280 लोगों की जान गई।

2. IndiGo 6E 318 (Kolkata–Ahmedabad) – 13 जून को अहमदाबाद रनवे बंद होने से कोलकाता वापस लैंडिंग

3. British Airways 787 (London–Chennai) – 15 जून को टेक्निकल ग्लिच के कारण लंदन लौट गई।

4. Lufthansa 787 (Frankfurt–Hyderabad) – 15 जून को टेक्निकल इश्यू के चलते फ्रैंकफर्ट लौट गई।

5. AI 315 (Hong Kong–Delhi) – 16 जून को तकनीकी कारणों से टेकऑफ के 90 मिनट बाद होन्गकॉन्ग वापस लौट गई।

6. AI Express Flight (Delhi–Ranchi) – 17 जून को टेकऑफ के तुरंत बाद दिल्ली लौट गई फिर जांच के बाद रवाना हुई।

7. IndiGo 6E6313 (Delhi–Raipur) – 18 जून को डोर ग्लिच के कारण 40 मिनट तक यात्री विमान में फंसे रहे।

8. IndiGo 6E2006 (Delhi–Leh) – 19 जून को यात्री टेक्निकल खराबी के कारण दिल्ली वापस लौटे।

9. SpiceJet SG2696 (Hyderabad–Tirupati) – 19 जून AFT बैगेज डोर चेतावनी से हैदराबाद लौट गई।

इसी तरह 12 जून 2025 के बाद कम से कम 9 फ्लाइट्स तकनीकी वजहों से वापस लौट चुकी हैं या बाधित हुई हैं। AI‑171 के बाद विमानन सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ गई है और पायलट व एयरलाइंस टेक्निकल खामियों पर तुरंत कार्रवाई कर रहे हैं। इसके बाद भी 9 घटनाएं सामने आई हैं। जिससे यह स्पष्ट होता है कि तकनीकी निगरानी, रख‑रखाव और पारदर्शिता में सुधार की अब भी जरूरत है।

Tags:    

Similar News