Ahmedabad plane crash: अपनी पत्नी को वापस लाने के लिए लंदन जा रहे थे पूर्व सीएम विजय रूपाणी, पत्नी 6 महीने से है लंदन में...

अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश हो गया खबर लिखें जाने तक 204 लोगों के मौत के पुष्टी हुई है इसमें गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी सवार थे जो अपनी पत्नि को भारत वापस लाने के लिए लंदन रवाना होने वाले थे। ऐसी जानकारी है कि विजय रूपाणी की पत्नि अंजलि रूपाणी पिछले 6 महीने से लंदन में हैं।

Update: 2025-06-12 13:54 GMT
Ahmedabad plane crash: अपनी पत्नी को वापस लाने के लिए लंदन जा रहे थे पूर्व सीएम विजय रूपाणी, पत्नी 6 महीने से है लंदन में...
  • whatsapp icon

अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश हो गया खबर लिखें जाने तक 204 लोगों के मौत के पुष्टी हुई है इसमें गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी सवार थे जो अपनी पत्नि को भारत वापस लाने के लिए लंदन रवाना होने वाले थे। ऐसी जानकारी है कि विजय रूपाणी की पत्नि अंजलि रूपाणी पिछले 6 महीने से लंदन में हैं। उनकी टीकट से ये कन्फर्म हुआ कि वे सीट नंबर 2-D पर बैठे थे। बता दें प्लेन में कुल 242 लोग सवार थे जिनमें से 204 यात्रियों के मौंत की पुष्टी हुई है।

गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी की पत्नी अंजली रूपाणी भाजपा महिला मोर्चा से जुड़ी हुई है वे सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती रही है। विजय और अंजली के तीन बच्चे है जिनमें से राधिका रूपाणी चार्टर्ड अकाउंटेंट है जिनकी शादी निमित मिश्रा से हुई है। जो फिलहाल लंदन में रहती है। पूर्व सीएम के सबसे बड़े बेटे का नाम ऋषभ है। जो इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं। विजय रूपाणी के सबसे छोटे बेटे का नाम पूजित था जिनका निधन तीन साल की उम्र में ही किसी हादसे में हुआ था।

बता दें कि दोपहर 1 बजकर 39 मिनट पर एयर इंडिया की फ्लाइट क्रैश हुई है लंदन के लिए टेकऑफ करने से कुछ देर बाद ही ये हादसा हुआ। अहमदाबाद में राहत एवं बचाव का कार्य जारी है। अहमदाबाद से सिटी अस्पताल में हताहत हुए यात्रियों की पहचान के लिए डीएनए सैंपल लेने की व्यवस्था की गई है. यात्रियों के परिवारजनो से संपर्क किया जा रहा है।


Tags:    

Similar News