Aaj Ka Mausam 24 April 2024: गर्मी का कहर जारी, तापमान 40 डिग्री के पार, जानें अपने शहर में मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam 24 April 2024: दिल्ली का मौसम: बुधवार की शाम को हुई बारिश ने दिल्ली के मौसम को सुहाना बना दिया। चिलचिलाती गर्मी और उमस भरे वातावरण से लोगों को बारिश से काफी राहत मिली।

Update: 2024-04-24 04:26 GMT

Aaj Ka Mausam 24 April 2024: दिल्ली का मौसम: बुधवार की शाम को हुई बारिश ने दिल्ली के मौसम को सुहाना बना दिया। चिलचिलाती गर्मी और उमस भरे वातावरण से लोगों को बारिश से काफी राहत मिली। देर शाम बुलेटिन के मुताबिक, मौसम में अचानक बदलाव आया और अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान दिल्ली में हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रही। आसमान में बुधवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। दिन में अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री तक हो सकता है।

झारखंड का मौसम: रांची में हल्की बूंदाबांदी हुई और कई जिलों में बारिश हुई। तापमान में पांच से छह डिग्री की कमी आई है। बुधवार को भी कई जिलों में बारिश के आसार हैं। रांची मौसम केंद्र के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बने एंटी साइक्लोनिक डिप्रेशन के कारण मौसम में बदलाव नजर आ रहा है।

बिहार का मौसम: बिहार में भीषण गर्मी पड़ रही है और तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। कई जिलों के लिए हीट वेव का अलर्ट भी जारी किया गया है। प्रदेश में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच हो सकता है।

ओडिशा का मौसम: भीषण गर्मी के साथ हीट वेव से लोगों को हल्कानी पड़ रही है। भुवनेश्वर में भी भीषण गर्मी पड़ रही है और वहां सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के निदेशक के मुताबिक करीब 124 लोग अस्पताल में भर्ती हैं।

राजस्थान का मौसम: राजस्थान में गर्मी का पारा लागातार चढ़ रहा है और अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। अगले दो से तीन दिनों में तापमान में और बढ़ने की संभावना है।

बारिश की संभावना: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

हीट वेव: पूर्वी भारत के बड़े हिस्से में उष्ण लहर जारी है और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में भीषण उष्ण लहर की संभावना है।

Tags:    

Similar News