Aaj Ka Mausam 03 April 2024: उत्तर भारत में शुरू होने वाला है हीटवेव टॉर्चर, जानें अपने शहर में मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam 03 April 2024: अप्रैल की शुरुआत हो गई है। साथ ही मौसम में बदलाव के बाद तापमान में इजाफा हो रहा है। सुबह से ही तेज किरणें लोगों को परेशान कर रही हैं। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग ने लू के कारण भयंकर गर्मी की चेतावनी जारी की है।

Update: 2024-04-03 04:38 GMT

Aaj Ka Mausam 03 April 2024: अप्रैल की शुरुआत हो गई है। साथ ही मौसम में बदलाव के बाद तापमान में इजाफा हो रहा है। सुबह से ही तेज किरणें लोगों को परेशान कर रही हैं। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग ने लू के कारण भयंकर गर्मी की चेतावनी जारी की है। 

विभाग के अनुसार, कई राज्यों में तापमान पहले से ही 40 डिग्री तक पहुंच गया है। भारतीय मौसम विभाग ने कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों में 6 अप्रैल तक लू की संभावना जताई है।

आने वाले दिनों में गर्मी का असर और बढ़ेगा। धूप की तेज किरणें लोगों को परेशान करेंगी। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, अप्रैल से लेकर जून तक तापमान तेजी से बढ़ेगा और गर्मी का मौसम अपना असली रूप दिखाएगा। इसके अलावा, तमिलनाडु, केरल, ओडिशा और पुडुचेरी राज्यों में भी 6 अप्रैल तक गर्म और हीटवेव  की संभावना है। देश के अन्य क्षेत्रों में भी 10 से 20 दिनों तक लू की संभावना है।

भारतीय मौसम के अनुसार, अप्रैल से लेकर जून तक तापमान बढ़ेगा। इस महीने से ही दक्षिण प्रायद्वीप के अधिकांश हिस्सों, मध्य भारत, पूर्वी भारत और उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में हीटवेव चलने की संभावना है।

भारतीय मौसम विभाग ने लोगों को हीटवेव के खिलाफ सतर्क रहने की सलाह दी है। लू के बारे में भी चेतावनी जारी की गई है। अगले कुछ दिनों में पंजाब, हरियाणा, और चंडीगढ़ जैसे कई राज्यों में तापमान में बढ़ोतरी की उम्मीद है। इसके अलावा, मध्य प्रदेश, ओडिशा, कर्नाटक, और महाराष्ट्र के कुछ क्षेत्रों में भी लू की संभावना है।

Tags:    

Similar News