7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाली है खुशखबरी, सैलरी में होगी जबर्दस्त बढ़ोतरी!

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर आ गई है। जुलाई 2024 से लागू होने वाले महंगाई भत्ते (DA) में 3% की बढ़ोतरी होने वाली है, जिसका आधिकारिक ऐलान सितंबर के अंत में किया जाएगा।

Update: 2024-09-28 12:50 GMT

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर आ गई है। जुलाई 2024 से लागू होने वाले महंगाई भत्ते (DA) में 3% की बढ़ोतरी होने वाली है, जिसका आधिकारिक ऐलान सितंबर के अंत में किया जाएगा। AICPI इंडेक्स के आंकड़ों के आधार पर यह तय हुआ है कि महंगाई भत्ता 50% से बढ़कर 53% तक हो जाएगा।

जनवरी से जून 2024 तक AICPI-IW इंडेक्स के आंकड़ों में तेजी देखी गई, जिसमें जून में 1.5 अंक की वृद्धि हुई थी। इसके परिणामस्वरूप महंगाई भत्ते का स्कोर 53.36% तक पहुंच गया है। इस बार कर्मचारियों और पेंशनर्स को 3% महंगाई भत्ते का इजाफा मिलने जा रहा है, जो जुलाई 2024 से लागू होगा। महंगाई भत्ता हर महीने AICPI इंडेक्स के आधार पर तय होता है। इस साल के कुछ प्रमुख महीनों में महंगाई भत्ते की स्थिति इस प्रकार रही:

  • जनवरी 2024: 50.84%
  • फरवरी 2024: 51.44%
  • मार्च 2024: 51.95%
  • अप्रैल 2024: 52.43%
  • मई 2024: 52.91%
  • जून 2024: 53.36%

सितंबर के अंत में ऐलान

सूत्रों की मानें तो महंगाई भत्ते का ऐलान 25 सितंबर 2024 को होने वाली कैबिनेट की बैठक में किया जा सकता है। हालांकि यह जुलाई 2024 से लागू होगा और कर्मचारियों को जुलाई, अगस्त और सितंबर का एरियर भी दिया जाएगा।

कर्मचारियों को एरियर का लाभ

महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के साथ ही केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को 3 महीने का एरियर भी मिलेगा। इसका भुगतान अक्टूबर 2024 की सैलरी के साथ किया जाएगा। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी आर्थिक राहत लेकर आएगी। सितंबर के अंत में इसका औपचारिक ऐलान होने की उम्मीद है, जिससे कर्मचारियों और पेंशनरों को महंगाई से निपटने में मदद मिलेगी।

Tags:    

Similar News