कांग्रेस नेता के भतीजे का मर्डर, हत्या करने के बाद सूटकेस में भर कर कुएं में फेका शव…पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर….
रायपुर 15 फरवरी 2021। राजधानी में देर शाम बंद सूटकेस मेें एक युवक की लाश मिलने से सनसनी मच गयी है। मृतक युवक खमतराई पार्षद का भतीजा बताया जा रहा है। फिलहाल मौके पर खम्हारडीह पुलिस और एफएसएल की टीम पहुंची हुई है और जांच जारी है। मृतक की पहचान जतीन चांद 20 वर्ष के रूप में की गयी है।
जानकारी के मुताबिक घटना खम्हारडीह थाना क्षेत्र की है। आज शाम चंडी नगर के रहवासियों ने यहां स्थित एक कुएं में एक सूटकेश देखा था। इस सूटकेश से काफी बदबू आ रही थी, जिसके बाद इसकी सूचना खम्हारडीह पुलिस को दी गयी। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर खम्हारडीह पुलिस और एफएसएल की टीम पहुंची। सूटकेस को खोलने पर एक युवक की लाश मिली। युवक की पहचान खमतराई निवासी जतीन चांद पिता देव कुमार चांद के रूप में की गयी है। मृतक खमतराई के कांग्रेस पार्षद अंजली विभार पति राधेश्याम विभार का सगा भतीजा है, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट 9 फरवरी को खमतराई थाने में लिखाई गयी थी।
वहीं इस मामले में खम्हारडीह थाना प्रभारी ममता शर्मा अली ने एनपीजी से बात करते हुये बताया कि, सूटकेस में युवक का शव मिला है। ऐसा लग रहा है कि पहले हत्या की गयी फिर सूटकेश मे शव डाल कर कुएं में फेंक दिया गया। पुलिस ने हत्या के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल अभी जांच जारी है और जांच के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकेगा।