मौनी रॉय का धमाकेदार डांस, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Update: 2020-12-15 08:58 GMT

मुंबई 15 दिसंबर 2020. कोरियोग्राफर पुनीत पाठक ने हाल ही में गर्लफ्रेंड निधि सिंह से शादी की है। रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई बड़े स्टार्स शामिल हुए। मौनी रॉय का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वह कोरियोग्राफर शक्ति मोहन संग सलमान खान के सॉन्ग ‘प्यार दिलों का मेला है’ पर डांस करती नजर आ रही हैं। मौनी रॉय के डांस मूव्ज काफी दमदार और सीजलिंग नजर आ रहे हैं।

इससे पहले भारती सिंह का ढोल पर भांगड़ा करते हुए का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। साथ में पुनीत पाठक, हर्ष लिबांचिया और पुनीत की मंगेतर निधि सिंह भी डांस करते नजर आए थे। भारती सिंह के वीडियो पर फैन्स का काफी मिक्स्ड रिएक्शन देखने को मिला था। किसी ने उनके डांस वीडियो पर हार्ट इमोजी बनाया था तो कोई पूछ रहा था कि दीदी, माल किधर मिलेगा? एक यूजर ने लिखा, “पता नहीं भारती कौन-सा नशा करती है।”

Tags:    

Similar News