मोतीलाल वोरा का निधन : बिग ब्रेकिंग : कांग्रेस के सीनियर लीडर और दिग्गज नेता मोतीलाल वोरा नहीं रहे…. 93 साल की उम्र में अस्पताल में ली अंतिम सांस… पिछले कुछ दिन से चल रहे थे बीमार
रायपुर 21 दिसंबर 2020। एक बड़ी खबर आ रही है। सीनियर कांग्रेस लीडर और पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा का निधन हो गया है। वो 93 वर्ष के थे। मोतीलाल वोरा ने आज दोपहर बाद दिल्ली के फोर्टिज एस्कार्ड हास्पीटल में अंतिम सांस दी। मोतीलाल वोरा का लंबा राजनीतिक जीवन था, उन्होंने अविभाजित मध्यप्रदेश में दो बार मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभाली थी।
Congress leader Moti Lal Vohra (file photo) passes away at Fortis Escort Hospital in Delhi at the age of 93 pic.twitter.com/pCR8QHwXkh
— ANI (@ANI) December 21, 2020
सत्ता के साथ-साथ वो संगठन में भी कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल चुके थे। केंद्रीय मंत्री रहे मोतीलाल वोरा उत्तर प्रदेश के राज्यपाल भी रहे थे। उन्हें कुछ महीने पहले कोरोना हुआ था, लेकिन कोरोना से वो उबर चुके थे। हालांकि उसके बाद से ही उनकी तबीयत लगातार बिगड़ रही थी।
बीच-बीच में वो अस्पताल में भर्ती हो रहे थे। पिछले एक करीब एक सप्ताह से उनकी तबीयत कुछ ज्यादा ही बिगड़ गयी थी, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के फोर्टिंज एस्कार्ट में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।