मोहन मरकाम का शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय से तीखा सवाल- “दो सवाल में दो अलग जानकारी हैं.. मंत्रीजी यह बता दें कि कौन सी जानकारी सही है”

Update: 2020-12-28 01:06 GMT

रायपुर, 28 दिसंबर 2020। प्रश्न काल में सदस्य मोहन मरकाम के तेवर ने सत्ता पक्ष को थोड़ा परेशान किया है। मसला तारांकित प्रश्न के दो पृथक जवाब का था। सदस्य मोहन मरकाम का प्रश्न मंडल संयोजक पद से जूड़ा था।
सदस्य मोहन मरकाम ने पूछा कि,मंडल संयोजक पर विभागीय भर्ती हेतु चयन के लिए क्या नियम निर्देश प्रचलन में थे, उक्त अवधि में क्या भर्ती प्रक्रिया के नियमों में संशोधन किया गया। इस से संबंधित दो प्रश्न लगे थे, इस पर आए जवाब ने विरोधाभास स्थिति ला दी। एक जवाब में बताया गया कि कोई संशोधन नहीं है, जबकि दूसरे जवाब में बताया गया संशोधन है।
सदस्य मोहन मरकाम ने मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह से कहा –
“ माननीय मंत्री महोदय केवल यह स्पष्ट कर दें कि किस जवाब को सही मानना है”

Tags:    

Similar News