मास्टर ब्लास्टर से मिलीं मीराबाई चानू, ओलंपिक मेडल देख ऐसा था सचिन तेंदुलकर का रिऐक्शन
नईदिल्ली 11 अगस्त 2021. मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने टोक्यो ओलंपिक के दौरान भारतीय एथलीटों का खूब हौसला बढ़ाया और मेडल जीतने वाले एथलीटों को बधाई भी दी। टोक्यो ओलंपिक में भारत को सबसे पहला मेडल दिलाने वाली महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने बुधवार को सचिन तेंदुलकर से मुलाकात की। इस दौरान मीराबाई चानू ने अपना सिल्वर मेडल मास्टर ब्लास्टर को दिखाया, जिसे देखकर तेंदुलकर की आंखें भी चमक उठीं। तेंदुलकर जिस तरह से इस मेडल को निहारते नजर आए, आप उससे अंदाजा लगा सकते हैं कि किसी भी ओलंपिक मेडल पर मास्टर ब्लास्टर को कितनी खुशी मिली होगी।
इंटरनेशनल क्रिकेट में शतकों का शतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने हमेशा से बाकी खेलों और खिलाड़ियों को भी बढ़ावा दिया है। ओलंपिक के दौरान सचिन सोशल मीडिया के जरिए भारतीय एथलीट्स का हौसला बढ़ाते नजर आए। मीराबाई चानू ने भारत की ओर से विमेंस 49 किलो कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीता। मीराबाई चानू वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं, इसके अलावा कॉमनवेल्थ गेम्स भी उनके नाम एक गोल्ड मेडल है।
Loved meeting @sachin_rt Sir this morning! His words of wisdom & motivation shall always stay with me. Really inspired. pic.twitter.com/Ilidma4geY
— Saikhom Mirabai Chanu (@mirabai_chanu) August 11, 2021