YouTube सहित Gmail और गुगल के कई ऐप ने काम करना किया बंद… खोलने पर आ रहा है इस तरह का मैसेज….
रायपुर 14 दिसंबर 2020। शोमवार की शाम अचानक यू-ट्यूब, जीमेल सहित गुगल के कई एप ने काम करना बंद कर दिया। यू-ट्यूब खोलने पर “SOMETHING WENT WRONG” जैसा मैसेज आने लगा। ट्वीटर पर गुगल डाउन ट्रेंड करने लगा। ट्वीटर पर लगातार गूगल के डाउन एप्स की शिकायत कई लोगों ने की।
आपको बता दें कि यू-ट्यूब, जीमेल, गुगल ड्राइव, गुगल मीट जैसे कई ऐप डाउन हो गये। सोशल मीडिया में लगातार गुगल डाउन हैशटैग के साथ ट्रेंड कर रहा है।