महंत की चुटकी..चंद्राकर की सलाह..और सिंहदेव का ख़ाली कुर्सी को नमन..

Update: 2021-07-27 00:40 GMT

रायपुर,27 जुलाई 2021। प्रश्नकाल के दौरान सदस्य श्रीमती संगीता सिन्हा के प्रश्न के लिखित जवाब से संतुष्टि जताए जाने पर विधानसभा अध्यक्ष महंत ने चुटकी ली

“आप इनको संतुष्ट कर लिए.. उनको क्यों नहीं”

विधानसभा अध्यक्ष महंत का इशारा हालिया बवेला को लेकर था। विधायक बृहस्पति सिंह को आबंटित कुर्सी ख़ाली थी।इस पर अचानक वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने सलाह दी

“अरे.. आप ख़ाली कुर्सी को ही प्रणाम कर लीजिए”

स्वास्थ्य और पंचायत मंत्री टी एस सिंहदेव मुस्कुराए और तुरंत ख़ाली कुर्सी को प्रणाम करने के बाद अगले प्रश्न का जवाब देने लगे।
संकेतों में कही गई बातों और मंत्री सिंहदेव के तेवर के मुकम्मल मायने हैं। सियासत में मायनों को समझा जाता है, पूरी तरह कहाँ जाना जरुरी भी नही।
इसे और बेहतर समझने के लिए वरिष्ठ सदस्य अजय चंद्राकर और मंत्री सिंहदेव के बीच यह संवाद ग़ौरतलब है। वरिष्ठ सदस्य चंद्राकर ने सिंहदेव से कहा

”अच्छा..आप तो अब संतुष्ट होंगे कल दिन भर बैठक चली है न..”

मंत्री सिंहदेव ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया

”जो आप कह रहे हैं वो तो सतत प्रक्रिया का हिस्सा है न सर”

Tags:    

Similar News