निगम मंडलों की सूची हुई दिल्ली रवाना.. हफ़्ते भर में जारी हो सकती है सूची…अध्यक्ष उपाध्यक्ष और सदस्यों की जंबो लिस्ट

Update: 2021-06-18 06:32 GMT

रायपुर,18 जून 2021। बहुप्रचारित और बहुप्रतीक्षित निगम मंडलों की सुची बाजरिया पी एल पुनिया दिल्ली रवाना हो गई है। दिसंबर में उपजे गतिरोध के बाद निगम मंडल की सुची पर ब्रेक लग गया था। हालिया दिनों यह गतिरोध दूर हुआ और सुची तैयार हो गई, प्रदेश संगठन प्रभारी पी एल पुनिया इस सुची को लेकर दिल्ली रवाना हो गए हैं।
सूत्रों के अनुसार यह जंबो सुची है, और तीन वर्गों में है। पहला A है जिसमें अध्यक्षों के नाम है , इनकी संख्या अधिकतम 14 बताई गई है,दूसरा B है जिसमें उपाध्यक्षों के नाम है, इनकी संख्या 36 के आसपास है, जबकि तीसरी C है जिसमें सदस्यों के नाम है और इस सुची में सबसे ज़्यादा नाम है।कुल संख्या यदि जोड़ दी जाए तो यह आँकड़ा डेढ़ सौ पार हो रहा है।
संकेत दिए गए हैं कि सुचियां एक साथ जारी नहीं होगी, क्रमशः कर के आएँगी और यह सिलसिला सप्ताह भर के भीतर शुरु हो जाएगा।

Tags:    

Similar News