तुला राशि को वापस मिलेगा रूका हुआ पैसा, आज बन रहा है वृद्धि योग, इन राशि के लोगों को होगी परेशानी…

Update: 2021-02-04 13:10 GMT

रायपुर 5 फरवरी 2021. शुक्रवार को माघ मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। इस दिन सूर्योदय विशाखा नक्षत्र में होगा, जो पूरे दिन रहेगा। शुक्रवार को विशाखा नक्षत्र होने से मातंग नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। शुक्रवार को दोपहर में लगभग 2 बजे चंद्रमा तुला राशि से निकलकर वृश्चिक में प्रवेश करेगा। इस राशि में पहले से ही केतु स्थित है। इन दोनों ग्रहों के एक ही राशि में होने से सभी राशियों पर इसका प्रभाव दिखाई देगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष

पारिवारिक समस्या व्यस्तता देगी। उच्च अधिकारी का सहयोग रहेगा। झगड़ा, विवाद से बचें। किया गया पुरुषार्थ प्रगति में सहायक होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। नए प्रयोग कार्यक्षेत्र में सफलता प्रदान करेंगे। सही तरह से सोचविचार कर भविष्य के लिए पैसा निवेश करना दूरगामी शुभ परिणामदायक रहेगा। खर्च करते समय सावधानी बरतें, दिखावेबाजी में अत्यधिक धन खर्च होने की आशंका है।

वृष

आर्थिक मामलों में सुधार होगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। रिश्तों में निकटता आएगी। महत्वाकांक्षी होंगे। रचनात्मक मामलों में आशातीत सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र की मुश्किलों को आत्मविश्वास के साथ डील करेंगे तो परिस्थितियां अनुकूल करने में कामयाब रहेंगे। कमाई के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। धर्मकर्म के कामों पर धन खर्च का योग बन रहा है।

मिथुन
आज आपके पारिवारिक बिजनेस में जीवनसाथी के द्वारा दी गई सलाह आप के आर्थिक लाभ में वृद्धि कराएगी। अधिकारियों के सहयोग से आपकी बहुमूल्य वस्तु या संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा आज पूरी होती दिख रही है। इसमें आपके पिताजी का आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। कार्य के क्षेत्र में आज अधिक व्यस्तता रहेगी, लेकिन आपको व्यर्थ में होने वाले व्यय से बचना होगा। अनुभवों की मदद से कठिन समस्या का समाधान खोजने में आज आप सफल होंगे। लाइफ में मधुरता बनी रहे। महापुरुषों के दर्शन से आज आपका मनोबल और बढ़ेगा। धार्मिक व सामाजिक कार्य में आपकी काव्य कीर्ति बढ़ेगी।

कर्क
आज आपकी पारिवारिक स्थिति कुछ तनावपूर्ण हो सकती है, लेकिन फिर भी आप के भाइयों के सहयोग से आप अपनी सभी समस्याओं से मुक्ति पा लेंगे। आपका सायंकाल का समय आज देव दर्शन और दान पुण्य कार्य में बीतेगा। आपके अटके हुए कार्य पूरे होने से आपको अधिक मात्रा में धन की प्राप्ति होगी, जिससे आपके धन कोष की वृद्धि होगी। व्यवसाय की योजनाओं को गति मिलेगी। सामाजिक कार्य करने से आज आपकी पद प्रतिष्ठा बढ़ सकती है।

सिंह
आज आपकी संतान के प्रति दायित्वो की पूर्ति होगी। आपको बाहर के खाने पीने से बचना होगा क्योंकि आपके स्वास्थ्य में गड़बड़ हो सकती है। अपनी लव लाइफ में आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखेंगे, तो संबंधों में मधुरता आएगी। आपको अपने बड़े भाई के सहयोग से परिवार की योजनाओं पर चर्चा करेंगे। किसी प्रिय व्यक्ति के दर्शन हो सकते हैं, जिससे आपका शाम का समय हास्य परिहास में व्यतीत होगा। राजनीति के क्षेत्र में जाटों को साझा करने से सफलता मिलेगी और नए कार्यों की रूपरेखा तैयार होगी। छात्रों की उच्च शिक्षा से संबंधित इच्छा आज पूरी होगी।

कन्या
आज आपका कॉन्फिडेंस बढ़ा हुआ रहेगा। सीनियर्स आपके काम से खुश होंगे। आपका दिन परिवार वालों के साथ बीत सकता है। आप साथियों के साथ बाहर घूमने का प्लान बनेगा। गुस्से में किसी से बात करने से आपको बचना चाहिए। आपके व्यवहार से कुछ लोग प्रभावित भी हो सकते हैं। ऑफिस का माहौल ठीक-ठाक रहेगा। परिवार वालों के साथ किसी रेस्टोरेंट में डिनर करने जायेंगे| आपके सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा । परिवार के साथ मिलकरपरिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा।

तुला
आज आपके रुके हे काम पूरें होंगे| बिजनेस के सिलसिले में आपको विदेश यात्रा करनी पड़ेगी। आपकी यात्रा मंगलमय रहेगी। आपको संतान का सुख प्राप्त होगा। ऑफिस में आज आपको जिम्मेदारी वाला काम मिल सकता है, जिसे पूरा करने में आप सफल होंगे। रूका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। आप नये काम करने की सोचेंगे, जो आपको आगे धन लाभ के अवसर देंगे। आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा| आपका कोई नया दोस्त बन सकता है। सेहत अच्छी रहेगी।

वृश्चिक
आज कार्यक्षेत्र को बढ़ाने के लिये आपको कुछ नये अवसर मिलेंगे। उधार दिया हुआ पैसा अचानक ही वापस मिल जायेगा। जीवनसाथी के साथ बहार डिनर करने का मन बनायेंगे, इससे रिश्तों में पॉजिटिविटी आयेगी। किसी रिश्तेदार के अचानक घर पर आने से घर का माहौल खुशनुमा होगा। वेब डिजाइनर्स के लिये दिन काफी अच्छा है आप किसी नई साइट पर काम करेंगे। बिजनेस के क्षेत्र में बड़े-बड़े लोगों से मिलने में मदद मिलेगी, आपकी तरक्की सुनिश्चित है। कर्ज से मुक्ती मिलेगी।

धनु
आज पारिवारिक खुशियों के लिये आपको अपनी इच्छाओं का त्याग करना पड़ सकता है। आज आप अपने करियर को लेकर सोच-विचार में रहेंगे4| कोई नया काम करने से आपको बचना चाहिए। बिजनेस कार्य में किसी का सहयोग प्राप्त होगा| किसी पुरानी बात को लेकर आप थोड़े परेशान होंगे, लेकिन शाम तक सब ठीक हो जायेगा। घर पर अचानक से कोई मित्र आयेगा जिससे मिलकर आपको खुशी होगी ,आप उनके साथ पिकनिक पर जाने का प्लान भी करेंगे। लम्बें समय से चल रही समस्याओं का हल निकलेगा।

मकर
आज पुराने लेन-देन को लेकर किसी से विवाद जैसी स्थिति बन सकती है। इस राशि के स्टूडेंट्स आज पढ़ाई-लिखाई में खूब मेहनत करेंगे, जिससे उनका भविष्य उज्जवल होगा। ऑफिस का माहौल थोड़ा अलग होगा ,जिससे आपको थोड़ी परेशानी महसूस हो सकती है। आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। बाहर का जंक-फूड खाने से आपको बचना चाहिए। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। आपकी कोई पुरानी समस्याएं खत्म होने की संभावना है।दिन अच्छा बितेगा|

कुंभ
आज व्यापार के मामलों में आपके मन में नए-नए विचार आयेंगें। किसी काम में मित्रों की सलाह फायदेमंद साबित होगी| परिवार में खुशहाली का वातावरण रहेगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा। किसी समस्या का समाधान आपको मिलेगा| लेन-देन के मामले में पहले किसी बड़े की राय जरूर ले लें। जीवनसाथी की उपलब्धियों की सराहना करने से दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कार्यों में भी आप बहुत हद तक सफल रहेंगे। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

मीन
आज व्यापार में आपको अचानक धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। ऑफिस के कुछ सहकर्मी आपके काम में सहायता करेंगे, जिससे आपका काम जल्दी पूरा हो जायेगा। आज आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आगे आने वाले दिनों में आपकी मदद करेगा। आपके सोचे हुए काम आसानी से पूरे होंगे। बिजनेस में आप जो भी काम हाथ में लेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। आज आप किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी में जा सकते हैं। रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

Tags:    

Similar News