लाल क़िला उपद्रव: प्रमुख आरोपियों में एक दीप सिद्धू पंजाब से गिरफ़्तार.. दिल्ली पुलिस ने की पुष्टि

Update: 2021-02-08 23:38 GMT

नई दिल्ली,8 फ़रवरी 2021।गणतंत्र दिवस पर किसान ट्रेक्टर रैली की आड़ में लाल क़िले में उपद्रव के प्रमुख आरोपियों में से एक दीप सिद्धु को दिल्ली पुलिस ने तड़के से गिरफ़्तार कर लिया है।
विदित हो कि, लाल क़िले पर उपद्रवियों ने एक प्रकार से क़ब्ज़ा कर लिया था, उपद्रवियों ने लाल क़िले की छोटी प्राचीर पर पंथ विशेष का ध्वज लगा दिया था।इस पूरे घटनाक्रम में दीप सिद्धु प्रमुख उपद्रवियों के रुप में पहचाना गया था।
दिल्ली पुलिस ने तड़के पंजाब से दीप सिद्धु को गिरफ़्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस अब से कुछ देर बाद विशेष अदालत में पेश किया जाएगा, और पुलिस उसका चौदह दिन का रिमांड लेगी।
पुलिस को इस पूरे मामले में षड़यंत्र का मसला समझना है, दीप सिद्धु की रिमांड से पुलिस को अहम जानकारी मिलेगी।पुलिस को इस पूरे घटनाक्रम में फ़ंडिंग से लेकर हालिया ट्विटर प्रकरण का कनेक्शन जानना है। पुलिस को लक्खा सदाना की भी तलाश है।

Similar News