डीएपी खाद की कंपनीवार कीमत जानिये ….मार्कफेड ने रेट लिस्ट की जारी … जानिये इस बार किसान कितने खरीदेंगे प्रति बोरी खाद

Update: 2021-05-27 08:10 GMT

रायपुर 27 मई 2021। छग राज्य सहकारी विपणन संघ ने DAP खाद की कंपनीवार प्रति बोरी रेट लिस्ट जारी की है। 2021 हेतु आमंत्रित निविदा में डीएपी उर्वरक के अंतर्राष्टीय मूल्य में बढ़ोत्तरी की वजह से 1800 से 2026 रूपए प्रति बोरी की दर से निविदा में प्रस्तुत की गई थी। राज्य स्तरीय उर्वरक क्रय समिति ने डीएपी उर्वरक की उपलब्धता को लेकर किसानों को 1800 से 1950 रूपये की दर से खरीदी निर्धारित की है। प्रदेश में प्रदाय किये गये डीएपी उर्वरक का कंपनीवार एमनीवार, एमआरपीवार विवरण निम्नानुसार है…

1. कृभको मोजाइक, पीपीएल 2500 टन तक एवं कोरोमंडल- 1800 रूपए प्रतिबोरी
2. पीपीएल 22500 में.टन अतिरिक्त आईपीएल एवं कोरोमंडल- 1850 रूपए प्रतिबोरी
3. चंबल फर्टिलाईजर्स-1875 रूपये प्रतिबोरी
4. इफको फर्टिलाईजर्स-1900 रूपये प्रतिबोरी
5. हिन्डाल्को एवं इंडोरामा-1950 रूपये प्रतिबोरी

भारत शासन द्वारा डीएपी उर्वरक पर सब्सिडी बढ़ाये जाने का निर्णय लिया गया, जिसके उपरांत उपरोक्त प्रदायकों द्वारा दिनांक 20 मई के बाद प्रदाय किये जाने वाले उर्वरक की एमआरपी 1200 प्रति बोरी निर्धारित की गयी है, किन्तु दिनांक 20 मई के पूर्व आपूर्ति किये गये 30,119 मे.टन डीएपी पर अतिरिक्त सब्सिडी के संबंध में भारत सरकार के स्तर से दिशा निर्देश प्राप्त होना प्रक्रियाधीन है। भारत सरकार से दिनांक 20 मई के पूर्व आपूर्ति किये गये उर्वरक पर सब्सिडी बढ़ाई जाने के निर्देश उपरांत ऐसे उर्वरक पर भी 1200 रूपये प्रति बोरी की नवीन दर लागू की जाएगी।

Tags:    

Similar News