पहली बार टेबल टेनिस में खेल रत्न, राष्ट्रमंडल खेलों की चैंपियन मनिका बत्रा रचेंगी इतिहास

Update: 2020-08-19 06:38 GMT

नईदिल्ली 19 अगस्त 2020. राष्ट्रमंडल खेलों की चैंपियन मनिका बत्रा टेबल टेनिस की पहली खिलाड़ी हैं जिनके नाम की सिफारिश देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न के लिए की गई है। वर्ष 1992 में शुरू हुए खेल रत्न के लिए पहली बार पांच नामों की सिफारिश की गई है।

सेवानिवृत्त जज मुकंदकम शर्मा की अगुवाई वाली 12 सदस्यीय कमेटी ने मनिका के अलावा क्रिकेटर रोहित शर्मा, एशियाई खेलों की चैंपियन विनेश, रियो पैरालंपिक स्वर्ण विजेता मरियप्पन थंगावेलु के नाम की सिफारिश खेल रत्न के लिए की है। पांचवां नाम हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल का है, लेकिन कमेटी ने रानी पर अंतिम फैसला खेल मंत्री पर छोड़ दिया है।
पंघाल पर फिर डोपिंग की गाज
मुक्केबाज अमित पंघाल पर फिर छह साल पहले डोपिंग में फंसने की गाज गिरी है। उनके अंक 65 के करीब थे, पर कमेटी ने नामित नहीं किया। वहीं रोहित के महज 6.94 अंक थे। गैर ओलंपिक क्रिकेट में टीम के विश्व कप सेमीफाइनल में प्रवेश पर रोहित को टीम के कांस्य के बराबर अंक मिले। रोहित सर्वोच्च खेल पुरस्कार पाने वाले चौथे क्रिकेटर हैं। इससे पहले सचिन (1998), धोनी (2007) व विराट (2018) को यह सम्मान मिल चुका है।

Tags:    

Similar News