KBC : छत्तीसगढ़ की कल्पना सिंह नहीं दे सकी मायावती से जुड़े इस सवाल का जवाब….. 3.20 लाख रुपये से ही करना पड़ा संतोष…..जांजगीर की स्कूल टीचर से जानिये कैसे होता KBC में सेलेक्शन

Update: 2021-09-07 00:56 GMT

रायपुर 7 सितंबर 2021। टीवी क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति में छत्तीसगढ़ की कल्पना सिंह कल हॉट सीट पर थी। छत्तीसगढ़ के जांजगीर की स्कूल टीचर कल्पना सिंह बहुत अच्छा खेल रही थी, लेकिन 6 लाख 40 हजार के सवाल का सही जवाब नहीं दे सकी, जिसके बाद उन्हें सिर्फ 3.20 लाख रूपये से ही संतोष करना पड़ा। जांजगीर की स्कूल टीचर कल्पना यूपी की मुख्यमंत्री रही मायावती से जुड़े एक सवाल का जवाब नहीं दे सकी। 44 वर्षीय कल्पना पेशे से अध्यापिका हैं और वर्तमान में छत्तीसगढ़ के चांपा में एक निजी स्कूल में प्रिंसिपल पद पर कार्यरत हैं। वह बीते 25 वर्षो से दसवीं कक्षा तक के छात्रों को विज्ञान की शिक्षा दे रही हैं।

इस सवाल का नहीं दे सकीं जवाब

सवाल- किस राजनेता ने अपना करियर एक स्कूल टीचर के तौर पर शुरू किया था?

ए. सुषमा स्वराज

बी. मायावती

सी. प्रतिभा पाटिल

डी. निर्मला सीतारमण

इस प्रश्न का सही उत्तर है- बी. मायावती।

डीपीएस में प्रिंसिपल है कल्पना सिंह

कल्पना सिंह का जन्म मुरैना में हुआ। उनके पिता राजेंद्र सिंह तोमर मप्र पुलिस में हेड कांस्टेबल पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। मुरैना में लड़कियों की शिक्षा के प्रति अनुकूल माहौल न होने से वे अपनी मां के साथ ग्वालियर आ गई। यहां उन्होंने अपनी शिक्षा पूरी की। इसके बाद उनका विवाह ग्वालियर निवासी अजय सिंह से हुआ। अजय सिंह भी एक स्कूली शिक्षक हैं। कल्पना पिछले छह साल से छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा स्थित निजी स्कूल में बतौर प्रिंसपल कार्यरत हैं। यहां वे अपने बेटे के साथ रहती हैं। ग्वालियर में गोला का मंदिर स्थित गायत्री विहार कालोनी में उनका निवास है।कल्पना के पति अजय सिंह भी पेशे से अध्यापक हैं।कल्पना सिंह बताती है कि डॉ. कलाम ने कहा था कि सपने वो नहीं जो सोते हुए देखें, बल्कि सपना वो है सोने नहीं देती। सीजन 2 से केबीसी में जाने के लिए प्रयास कर रही थी। 20 साल के लगातार प्रयास के बाद आखिरकार वहा कुर्सी तक पहुंच ही गई। केबीसी का मंच ही ऐसा है कि वहां पहुंचना ही गौरव की बात है। केबीसी में भाग लेने के लिए कल्पना बेटे के साथ मुंबई गई थीं। उन्होंने कहा कि मुंबई आने-जाने व रहना सब फ्री था।

ऐसे होता है केबीसी के लिए सेलेक्शन

कल्पना सिंह बताती हैं कि सबसे पहले 1 से 10 मई तक हर रोज 1-1 प्रश्न पूछा गया। फिर सप्ताह भर बाद सलेक्शन राउंड के फिर कॉल आया और कंप्यूटर से तीन प्रश्र पूछे गए। कहा गया कि सलेक्शन हुआ तो आगे हमारी टीम फिर आपसे संपर्क करेगी। फिर कॉल आया कि 30 मई को सोनी लीव एप पर एक और सलेक्शन राउंड है। इसमें 30 नंबर का एक जीके का प्रश्न था और अपने बारे में क्या हॉबीज, क्या पसंद, आपके जीवन का सबसे अच्छा व बुरा समय क्या रहा सहित अन्य प्रश्न पूछे गए। इसका तीन-चार वीडियो बनाकर सोनी एप में अपलोड करना था। अपलोड करने के बाद फिर कहा गया कि आगे सलेक्शन होते है तो फिर 15 दिन के अंदर आपसे संपर्क किया जाएगा। इसके बाद चौथे राउंड के फिर कॉल आया। जिसमें भोपाल मेगा ऑडिशन के लिए बुलाया गया। जहां 20 नंबर का जीके का पेपर हुआ, जो काफी टफ था, जिसमें हाई लेवल के प्रश्र थे। फिर सलेक्शन टीम द्वारा इंटरव्यू लिया गया। यहां से सलेक्शन होने के बाद जुलाई से सितंबर तक टीम फिर संपर्क की चार राउंड के बाद भी पूरा सलेक्शन नहीं हुआ था। इसके बाद 27 जुलाई को फास्टेस्ट फिंगर्स फर्स्ट खेलने के लिए चयन हुआ है। केबीसी टीम का फोन आया कि आप मुंबई आ सकती हैं क्या। फिर 27 व 28 अगस्त को मुंबई में शूट हुआ। कल्पना केबीसी के रूल के तहत कितने प्रश्न तक पहुंची, यह तो बताई। 1 करोड़ तक तो नहीं पहुंची, लेकिन जिले के लोगों को मायूस करने वाला भी नहीं रहा।हॉट सीट में पहुंचने के पहले फास्टेस्ट फिंगर्स फर्स्ट खेलना होता है, जिसमें तीन सवाल का जवाब देना होता है, जिसमें सभी तीन सवालों की जवाब कल्पना सिंह ने सही दी। 10 लोगों में सबसे पहले सलेक्ट हुई। केबीसी की टीम शूटिंग के लिए पहुंची थी, जो चांपा डीपीएस स्कूल का शूट किया गया। जिसमें वर्क फ्राम होम के तहत 3 छात्रों के घर भी पहुंची। ढाई मिनट का शूटिंग किया गया।

 

Tags:    

Similar News