अर्जुन को कटरीना ने किया ट्रोल, लिखा- ” क्या हुआ तुमने कुछ खो दिया क्या?’

Update: 2020-02-27 15:37 GMT

मुंबई 27 फरवरी 2020। हाल ही में अर्जुन कपूर ने एक स्टाइलिश तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की। इस तस्वीर में अर्जुन ने ग्रे कलर की टी शर्ट के साथ डेनिम जैकेट पहनी है। तस्वीर में अर्जुन कपूर शानदार पोज दे रहे हैं। लेकिन इस पोज को लेकर ही कटरीना ने एक मजेदार कमेंट कर दिया है।

अर्जुन की तस्वीर पर कटरीना ने कमेंट किया, ” क्या हुआ तुमने कुछ खो दिया क्या?’ कटरीना के इस कमेंट को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं अर्जुन ने भी कटरीना के इस कमेंट का मजेदार जवाब दिया है।

अर्जुन कपूर ने कटरीना के कमेंट पर जवाब देते हुए लिखा, ‘मैंने आप का नंबर खो दिया है! कृपया यहां भेज दें।’ अर्जुन कपूर का जवाब भी फैंस को काफी पसंद आया, जिसके बाद फैंस भी कटरीना से उनका नंबर मांगने लगे हैं। हालांकि अर्जुन के इस जवाब पर अभी तक कटरीना का कोई जवाब नहीं आया है।

Tags:    

Similar News