कंगना ने शेयर की भगत सिंह की फोटो, जयंती पर दी श्रद्धांजलि

Update: 2020-09-28 05:10 GMT

मुंबई 28 सितम्बर 2020. ट्विटर पर लिखा, “मेरा रंग दे बसंती चोला ओ मेरा रंग दे बसंती चोला, हैशटैग भगतसिंह।” इसके साथ ही कंगना रनौत ने भगत सिंह की एक फोटो भी शेयर की है। कंगना रनौत इस समय मनाली में हैं। परिवार संग क्वॉलिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। कंगना लॉकडाउन लगने से पहले फिल्म ‘थलाइवी’ की शूटिंग कर रही थीं।

लॉकडाउन का पूरा समय उन्होंने परिवार संग हिमाचल प्रदेश में बिताया है। अभी भी वह वहीं हैं। कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हालांकि, कुछ समय पहले तक कंगना रनौत के सभी सोशल मीडिया अकाउंट उनकी टीम संभालती थी, लेकिन अब वह खुद इसपर सक्रिय हो चुकी हैं। परिवार संग आउटिंग्स, लॉकडाउन लाइफ और खुद की सेल्फी को वह अकसर सोशल मीडिया पर पोस्ट करती हैं।

Tags:    

Similar News