काम्या पंजाबी की शादी की रस्में शुरू, ‘माता की चौकी’ में ऐसे आईं नजर

Update: 2020-02-07 07:33 GMT

काम्या की शादी की खबरें कई दिनों से सोशल मीडिया पर सामने आ रही थीं। कुछ दिन पहले काम्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी शादी के कार्ड की तस्वीर भी साझा की थी। काम्या लंबे समय से ब्वॉयफ्रेंड रहे शलभ डांग से शादी करने जा रही हैं। इस शादी की रस्में भी अब शुरू हो गई हैं।

काम्या की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। इस बात की जानकारी काम्या ने खुद ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है। जहां शादी से 10 दिन पहले काम्या ने अपनी दोस्तों के साथ बैचलर पार्टी की थी। वहीं बीते दिन काम्या के घर माता की चौकी का आयोजन किया गया। इसकी जानकारी खुद काम्या ने दी है।

इस तस्वीर में काम्या गुलाबी रंग की साड़ी पहनी हुई हैं। जिसके साथ उन्होंने गोल्डन झुमके और नेक पीस पहना हुआ है। काम्या इस तस्वीर में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। उनके चेहरे पर दुल्हन वाला ग्लो भी दिखाई दे रहा है। बता दें कि काम्या 10 फरवरी को शलभ के साथ फेरे लेने जा रही हैं। काम्या और शलभ एक दूसरे को पिछले एक साल से डेट कर रहे थे। जिसके बाद अब उन्होंने शादी करने का फैसला किया है। शलभ दिल्ली के रहने वाले हैं जो हेल्थकेयेर इंडस्ट्री से जुड़े हैं।

काम्या सोशल मीडिया पर भी अक्सर शलभ के साथ तस्वीरें साझा करती रहती हैं। तस्वीरों में दोनों की केमिस्ट्री खूबसूरत नजर आती है। जिसे काम्या के फैन्स भी काफी पसंद करते हैं। गौरतलब है कि काम्या दूसरी बार शादी करने जा रही हैं। इससे पहले काम्या ने बिजनेसमैन बंटी नेगी से शादी की थी। लेकिन ये रिश्ता केवल 10 साल ही चल पाया। जिसके बाद साल 2013 में काम्या ने तलाक ले लिया। पहले पति से काम्या की एक बेटी भी है।

Tags:    

Similar News