टीचर भर्ती: PGT टीचर के 1672 पदों पर निकली भर्ती, 1.51 लाख तक मिलेगी सैलरी, बस चाहिए ये योग्यता
Teacher Vacancy 2026: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने पोस्ट ग्रेजुएट टीचर्स कंप्यूटर साइंस के लिए 1672 पदों पर वैकेंसी निकाली हैं. आवेदन प्रक्रिया 16 फरवरी से शुरू से शुरू हो चुकी है. अगर आप आवेदन करना चाहते हैं यो आवेदन से पहले एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया, आयु सीमा, सैलरी स्ट्रक्चर, सिलेक्शन प्रोसेस, अप्लाई स्टेप्स सब जान लें.
फोटो - NPG
PGT Teacher Vacancy 2026: अगर आप टीचर की नौकरी का इंतजार कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है. हरियाणा में पीजीटी टीचर के 1672 पदों पर वैकेंसी निकली है. हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) नोटिफिकेशन जारी कर चुकी है. आवेदन प्रक्रिया 16 फरवरी से शुरू से शुरू हो चुकी है.
कितने पदों पर होगी भर्ती
हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने पोस्ट ग्रेजुएट टीचर्स कंप्यूटर साइंस के लिए आवेदन मंगाए हैं. भर्ती के लिए हरियाणा लोक सेवा आयोग ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. जिसके अनुसार, हरियाणा के 1594 और मेवात कैडर की 278 पद हैं.आवेदन प्रक्रिया 16 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है. जिसकी आखरी तारीख 9 मार्च 2026 तक है. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
कौन कर सकता है आवेदन
- 10वीं कक्षा हिंदी और संस्कृत विषय से पास होना चाहिए.
- न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ M.Sc कंप्यूटर साइंस/ MCA /बीटेक कंप्यूटर साइंस/कंप्यूटर इंजीनियरिंग/आईटी पास होना चाहिए.
- हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET)/स्कूल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (STET) अनिवार्य.
उम्र सीमा कितनी है
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की उम्र कम से कम से कम 18 साल होना चाहिए और अधिकतम उम्र 42 साल तय की गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र में छूट दी जाएगी.
सैलरी कितनी मिलेगी
चयनित टीचर को पे स्केल पर 47,600-1,51,100/- वेतन मिलेगा. साथ ही अन्य भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगे.
कंप्यूटर साइंस टीचर का सिलेक्शन कैसे होगा
पहला चरण- स्क्रीनिंग टेस्ट होगा, जिसमें 100 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जायेंगे. गलत जवाब पर 0.25 अंक काटे जायेंगे.
दूसरा चरण - 150 अंक के सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट
तीसरा चरण- इंटरव्यू
PGT कंप्यूटर साइंस टीचर के लिए आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले आधिकारिक ऑफिशियल वेबसाइट hpsc.gov.in खोलें.
- रजिस्टर नहीं किया है तो रजिस्ट्रेशन करें या रजिस्टर्ड हैं तो लॉगिन करें.
- आवेदन के लिए संबंधित लिंक पर क्लिक करें.
- सभी जानकारी डालकर आवेदन फॉर्म भरें.
- मांगे गए सभी दस्तावेज जैसे 10वीं की मार्कशीट, STET सर्टिफिकेट, सिग्नेचर अपलोड करें.
- आवेदन शुल्क का भुगतान कर के सबमिट कर दें.
- भरने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करके रख लें.