10वीं पास के लिए CRPF में नौकरी का मौका, 9 हजार से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, मिलेगी जबरदस्त सैलेरी, यहाँ जानिए पूरी डिटेल्स
CRPF Recruitment 2026: सीआरपीएफ ने कांस्टेबल के 9195 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. उम्मीदवार भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन से पहले नीचे पूरी डिटेल्स पढ़ लें...
CRPF Bharti 2026: अगर आप दसवीं पास हैं और सीआरपीएफ में सरकारी नौकरी की सोच रहे हैं तो आपके पास शानदार मौका है. सीआरपीएफ ने कांस्टेबल और ट्रेड्समैन के 9,195 पदों पर भर्ती निकाली है. इच्छुक उम्मीदवार 20 अप्रैल 2026 से आवेदन कर सकते हैं. उससे पहले नीचे पूरी डिटेल्स पढ़ लें...
केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने कांस्टेबल के 9195 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. उम्मीदवार भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. जो 20 अप्रैल से शुरू होकर 19 मई 2026 तक चलेगी.
किन किन पदों पर होगी भर्ती
जिन पदों पर भर्ती होनी है उसमे ड्राइवर के 3176, मोटर मैकेनिक के 739 पद, बुगलर के 1263, वाटर कैरियर के 502, सफाई कर्मचारी के 547, टेलर, माली, पेंटर, बार्बर, वॉशरमैन समेत पद शामिल हैं. कांस्टेबल (तकनीकी और ट्रेड्समैन) के लिए पुरुषों के 9,096 और महिलाओं के लिए 79 पद है.
कौन कर सकता है अप्लाई
उम्मीदवार का दसवीं पास होना अनिवार्य है
कुछ पदों के लिए ITI सर्टिफिकेट और संबंधित ट्रेड का अनुभव
शारीरिक योग्यता क्या होनी चाहिए?
पुरुषों के लिए- लंबाई 170 सेमी, सीना 80 सेमी, 24 मिनट में 5 किमी दौड़
महिलाओं के लिए - लंबाई 157 सेमी, 8.5 मिनट में 1.6 किमी दौड़
एज लिमिट क्या है?
सभी पदों के लिए अलग अलग उम्र सीमा तय की गयी है. ड्राइवर के लिए 21 से 27 वर्ष, अन्य पद के लिए 18 से 23 वर्ष तय की गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र में छूट दी जाएगी.
आवेदन की आखरी तारीख क्या है?
भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल 2026 से शुरू होगी. इच्छुक अभ्यर्थी 19 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं.
सिलेक्शन प्रोसेस क्या है?
पहला चरण-फिजिकल टेस्ट (PET/PST)
दूसरा चरण-कंप्यूटर आधारित परीक्षा
तीसरा चरण- ट्रेड टेस्ट
चौथा चरण- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
पांचवा चरण- मेडिकल टेस्ट
कितनी सेलरी मिलेगी
चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-3 पर 21,700 रुपये - 69,100 रुपये तक वेता मिलेगा.
CRPF Constable Tradesman Recruitment के लिए आवेदन कैसे करें?
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rect.crpf.gov.in खोलें.
होमपेज पर “CRPF Tradesman Recruitment 2026” लिंक पर क्लिक करें.
सभी जानकारी डालकर आवेदन फॉर्म भरें.
मांगे गए सभी दस्तावेज जैसे पर्सनल डिटेल, हस्ताक्षर की फोटो अपलोड करें.
आवेदन शुल्क का भुगतान कर के सबमिट कर दें.
भरने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करके रख लें