टीचर भर्ती! हिंदी, भूगोल,कला समेत शिक्षक के कई पदों पर निकली वैकेंसी, बिना देर किये फटाफट करें आवेदन, जानिए पूरी डिटेल्स
HP Teacher Recruitment 2026: हिमाचल प्रदेश में शिक्षक के 808 पदों पर भर्ती निकाली है. संगीत, कला, फिजिकल एजुकेशन और संस्कृति समेत कई पदों पर वेकेंसी निकली है. अगर आप भी इच्छुक है तो 17 अप्रैल से अप्लाई कर सकते हैं. उससे पहले पूरी डिटेल जान लें...
इमेज- AI
Teacher Recruitment 2026: सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. हिमाचल प्रदेश में शिक्षक के 808 पदों पर भर्ती निकाली है. संगीत, कला, फिजिकल एजुकेशन और संस्कृति समेत कई पदों पर वेकेंसी निकली है. अगर आप भी इच्छुक है तो 17 अप्रैल से अप्लाई कर सकते हैं. उससे पहले पूरी डिटेल जान लें...
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने 808 शिक्षक पदों की भर्ती के लिये नोटिफिकेशन जारी किया है. 17 अप्रैल से इक्छुक उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
किन किन पदों पर होगी भर्ती
संगीत, कला, फिजिकल एजुकेशन और संस्कृति - 118 - 118 पद
इतिहास- 86,
हिंदी-151,
भूगोल-99
कौन कर सकता है आवेदन
उम्मीदवार के पास सम्बंधित पद से 50% अंक के स्नातकोत्तर डिग्री की होनी चाहिए.
उम्मीदवार का बी.एड. (50% अंक), टीईटी पास होना अनिवार्य है.
उम्मीदवार की उम्र कितनी होनी चाहिए?
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष होनी चाहिए औरअधिकतम आयु 45 साल होनी चाहिए. आरक्षित वर्गों को छूट दी जाएगी.
आवेदन कब तक कर सकते हैं?
HPRCA टीचर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 अप्रैल 2026 से शुरू होगी. इच्छुक अभ्यर्थी 8 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं.
आवेदन शुल्क कितना है?
सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपए तय की गयी है.
HPRCA टीचर भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in खोलें.
- अगर आपने पहले रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो रजिस्ट्रेशन कर लें.
- होमपेज पर "PGT Recruitment 2026" के लिंक पर क्लिक करें.
- सभी जानकारी डालकर आवेदन फॉर्म भरें.
- मांगे गए सभी दस्तावेज जैसे पर्सनल डिटेल, हस्ताक्षर की फोटो अपलोड करें.
- आवेदन शुल्क का भुगतान कर के सबमिट कर दें.
- भरने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करके रख लें