IPS ट्रांसफर : मुंबई पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह की छुट्टी…. रिपबल्कि टीवी, अर्नब गोस्वामी सहित एंटीलिया केस से विवाद में थे……1987 बैच के ये बनाये गये नये पुलिस कमिश्नर… जानिये उनके बारे में
मुंबई 17 मार्च 2021। मुंबई पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह की छुट्टी हो गयी है। विवादों में हमेशा घिरे रहे परमवीर सिंह का आज राज्य सरकार ने तबादला कर दिया गया है। उन्हें डीजी होमगार्ड बनाया गया है।
Param Bir Singh transferred and posted as DG Home Guard: Maharashtra Home Minister Anil Deshmukh
— ANI (@ANI) March 17, 2021
उनकी जगह हेमंत नागरले को नया मुंबई पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने नये कमिश्नर को नियुक्त किये जाने की जानकारी दी है। हेमंत नागरले 1987 बैच के IPS अफसर हैं।
Hemant Nagrale appointed as the new Commissioner of Mumbai Police: Maharashtra Home Minister Anil Deshmukh
— ANI (@ANI) March 17, 2021
जानें कौन हैं हेमंत नागराले
हेमंत नागराले साल 2016 में नवी मुंबई के पुलिस आयुक्त भी रह चुके हैं। वह 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। नागराले का 2018 में नागपुर तबादला किया गया था।
हेमंत नागरले का करियर
जब हेमंत नागराले नवी मुंबई के पुलिस आयुक्त थे, तो उन्हें केवल दो दिनों में वाशी में बैंक ऑफ बड़ौदा की लूट को सुलझाने के लिए खूब सराहना मिली थी। अंडर -17 फुटबॉल विश्व कप में, पॉप गायक जस्टिन बीबर के कार्यक्रम के आयोजन में अच्छी कानून-व्यवस्था को लेकर उनकी पीठ थपथपायी गई। उनके समय में आयोजित पुलिस खेल प्रतियोगिताएं भी राज्य में लोकप्रिय थीं। वह अपने कर्तव्यों में विफल रहने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को निलंबित करने और स्थानांतरित करने में भी सबसे आगे थे।