IPS पीके अग्रवाल बने हरियाणा के नए डीजीपी…..1988 बैच के अफसर बिहार के हैं रहने वाले…..पूर्व डीजीपी मनोज यादव सेंट्रल डिप्टेशन पर गये, इंटेलिजेंस में करेंगे काम

Update: 2021-08-17 00:35 GMT

चंडीगढ़ 17 अगस्त 2021। हरियाणा को अपना नया पुलिस महानिदेशक मिल गया है। हरियाणा सरकार ने 1988 बैच के वरिष्ठ प्रशांत कुमार अग्रवाल (पीके अग्रवाल) को पुलिस महानिदेशक के पद पर नियुक्त किया है। वह मनोज यादव की जगह लेंगे। डीजीपी की नियुक्ति के लिए तीन नामों का पैनल भेजा था। पैनल तैयार करते समय वरिष्ठता को पैमाना बनाया गया था। पैनल में आईपीएस पीके अग्रवाल, रमेश चंद्र मिश्रा और मोहम्मद अकील के नाम शामिल थे। हरियाणा सरकार ने अब पीके अग्रवाल को प्रदेश का नया पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया है। इनका कार्यकाल दो वर्ष का होगा।

हरियाणा सरकार ने संघ लोग सेवा आयोग को पांच आईपीएस अधिकारियों के नामों का पैनल भेजा था। इसमें आईपीएस शत्रुजीत कपूर और देशराज का नाम भी शामिल था। लेकिन यूपीएससी ने दोनों को अंतिम तीन में शामिल नहीं किया था। पीके अग्रवाल को वरिष्ठता के आधार पर नियुक्त किया गया है।

पीके अग्रवाल मूलरूप से बिहार के रहने वाले हैं। और अभी तक वह डीजी स्टेट विजिलेंस ब्यूरो के पद पर कार्यरत थे। वह 30 जून 2023 को सेवानिवृत्त होंगे। अग्रवाल 2004 में पुलिस मेडल और 2015 में राष्ट्रपति पुलिस मेडल से सम्मानित किए जा चुके हैं। क़ाबिलेज़िक्र है कि संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) से प्राप्त पैनल पर विचार के बाद प्रशांत कुमार अग्रावल को दो साल की अवधि के लिए हरियाणा का पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है।

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज उनके कामकाज से संतुष्ट नहीं थे। वैसे भी मनोज यादव अपना दो साल का कार्यकाल पूरा कर चुके थे। यादव ने करीब डेढ़ माह पहले ट्वीट कर खुद ही केंद्र सरकार की सेवा में वापस जाने की इच्छा जाहिर की थी। यादव इंटेलीजेंस ब्यूरों में ड्यूटी ज्वाइन करेंगे। पीके अग्रवाल की गिनती सुलझे हुए बेहतरीन अधिकारियों में होती है। गृह सचिव की ओर से जारी आदेश में पीके अग्रवाल को अगले दो साल के लिए पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है।

 

Tags:    

Similar News