फ्री वैक्सीन देने के बजाय टैक्स से तिजोरी भर रही है केंद्र सरकार…. बिनोद तिवारी ने भाजपा को घेरा…. विष्णुदेव साय व रमन सिंह सहित सांसदों को भेजा पत्र

Update: 2021-05-10 07:19 GMT

रायपुर 10 मई 2021। कोरोना संकट के इस दौर में सियासत भी सुलगी हुई है। वैक्सीनेशन और बीमारी को लेकर बीजेपी और कांग्रेस आमने सामने है। कांग्रेस नेता बिनोद तिवारी ने वैक्सीन पर टैक्स मामले में अब भाजपा को घेरा है। बिनोद तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार 18+ युवाओं के मुफ्त टीकाकरण के बजाय टैक्स वसूली कर तिजोरी भर रही है। बिनोद तिवारी ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, प्रदेश में मौजूद भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह समेत 8 भाजपा सांसदों 2 राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय एवं रामविचार नेताम को भी इस मामले में पत्र भेजा है।

बिनोद तिवारी ने साथ ही टीकाकरण पर मुख्यमंत्री से चर्चा करने वाले प्रतिनिधि मंडल के सदस्य नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, विधायक ब्रजमोहन अग्रवाल व अजय चंद्राकर को भी पत्र भेजा है।दो पन्नो के इस पत्र में विनोद तिवारी ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के उस घोषणा को याद दिलाया है जिसमे उन्होंने कहा था कि वेक्सिनेशन के लिए 35 हजार करोड़ का प्रावधान का घोषणा कर वाहवाही लूटी गई,परन्तु जरूरत के समय सीरम इस्ट्यूट एव भारत बायोटेक कम्पनी को केवल 4700 करोड थमा कर वेक्सिन उत्पादन की पहली कड़ी में ही कमजोर साबित हो गई।

विनोद तिवारी ने बताया की उपरोक्त सभी भाजपा नेताओ को आज मेल के माध्यम से पत्र भेज दिया है एवं वेबसाइड में उपलब्ध उनके पते पर भी स्पीड पोस्ट के माध्यम से पत्र प्रेषित कर दिया जावेगा

Tags:    

Similar News