भारत की शर्मनाक हार, इंग्लैंड ने पारी और 76 रनों से दी मात…..चौथे दिन 63 रन पर भारत के 8 विकेट गिरे….

Update: 2021-08-28 06:41 GMT

लीड्स 28 अगस्त 2021। मेजबान इंग्लैंड ने हेडिंग्ले के लीड्स मैदान पर खेले गए तीसरे टेस्ट में चौथे दिन भारत को पारी और 76 रनों से हराते हुए सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली। मैच में चौथे दिन भारत के कप्तान विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा बड़ा स्कोर बनाने के मकसद मैदान पर उतरे थे लेकिन इंग्लिश गेंदबाजों की कसी हुई गेंदबाजी ने भारत को संभलने का मौका नहीं दिया और पूरी टीम दूसरी पारी में 278 रनों पर सिमट गई। भारत की ओर से दूसरी पारी में पुजारा ने 91 और रोहित शर्मा ने 59 रनों की पारी खेली। वहीं, कोहली के बल्ले से 55 रन निकले।

इससे पहले तीसरे टेस्ट में भारत की पहली पारी महज 78 रन पर ढेर हो गई थी। इसके बाद इंग्लैंड ने पहली पारी में कप्तान जो रूट के शानदार शतक की मदद से 432 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में भारत दूसरी पारी में सिर्फ 270 रन ही बना सका। इस तरह टीम इंडिया पारी और 85 रनों से तीसरा टेस्ट हार गई। मैच के चौथे दिन इंग्लिश गेंदबाज ओली रॉबिन्सन ने 5 विकेट अपने नाम किए।

ओली रॉबिन्सन ने दूसरी पारी में झटके पांच विकेट

पहली पारी में सिर्फ दो विकेट लेने वाले लंबे कद के तेज़ गेंदबाज़ ओली रॉबिन्सन ने दूसरी पारी में पांच विकेट झटके. उन्होंने रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली और ऋषभ पंत जैसे बड़े बल्लेबाज़ों के विकेट लिए. चौथे दिन रॉबिन्सन की गेंदबाजी के आगे भारतीय बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए. रॉबिन्सन ने 26 ओवर में छह मेडन के साथ 65 रन देकर पांच विकेट झटके.

चौथे दिन भारत ने सिर्फ 63 रनों पर गंवाए आठ विकेट

तीसरे दिन भारतीय बल्लेबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन किया था. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने दो विकेट पर 215 रन बना लिए थे. चेतेश्वर पुजारा 91 और कप्तान विराट कोहली 45 रनों पर नाबाद लौटे थे. लेकिन चौथे दिन नई गेंद से इंग्लैंड के गेंदबाजों ने कहर बरपा दिया. इंग्लिश गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट लिए. चौथे दिन भारतीय टीम ने सिर्फ 63 रनों के अंदर अपने आठ विकेट गंवा दिए.

ओवरटन ने भी किया कमाल

ओली रॉबिन्सन के अलावा तेज गेंदबाज क्रेग ओवरटन ने भी कमाल की गेंदबाजी की. उन्होंने 47 रन देकर तीन विकेट चटकाए. वहीं पहली पारी में भी ओवरटन ने तीन विकेट अपने नाम किए थे.

Tags:    

Similar News