भारत की बेटियां इतिहास बनाने से चुकी…… कांस्य पदक नहीं मिल पाया भारत को….. हार के बाद मैदान पर ही फुट फुटकर रोने लगी खिलाडी
टोकियो 6 अगस्त 2021l भारत की महिला हॉकी टीम का टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने का सपना टूट गया है. कांस्य पदक के मैच में उसे ब्रिटेन के हाथों 3-4 से हार मिली है. तीसरे क्वार्टर के बाद चौथे क्वार्टर में ब्रिटेन अ भारत पर हावी रहा.
इस मैच में पूरा देश बेटियों से पदक की उम्मीद कर रहा था, लड़कियों ने जान लगाकर खेला भी, लेकिन वो ब्रिटेन पर ज्यादा दवाब नही रख पायी. हार के बाद मैदान पर ही खिलाडी फुट फुट कर रोने लगी. कोच और ब्रिटेन की खिलाडी भारतीय खिलाडियों को चुप कराते नज़र आये.
ब्रिटेन ने 48वें मिनट में गोल किया और बढ़त हासिल कर ली. वह 4-3 से आगे हो गया.. भारत ने हाफ टाइम तक 3-2 से बढ़त बना ली है. भारत दूसरे क्वार्टर में 0-2 से पिछड़ रहा था. लेकिन शानदार वापसी करते हुए भारत ने 3-2 से वापसी कर ली.अ
भारत तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में ही अटैक करने के इरादे से मैदान में उतरा. दूसरे क्वार्टर के बाद से भारत कोई गोल नहीं कर पाया. जबकि ब्रिटेन ने एक गोल से पिछड़ने के बावजूद बढ़त हासिल कर ली. दूसरे क्वार्टर के बाद से भारत कोई गोल नहीं कर पाया है. जबकि ब्रिटेन ने एक गोल से पिछड़ने के बावजूद बढ़त हासिल कर ली है.